Medically reviewed by-
हिमांशु राय
(आहार और पोषण विशेषज्ञ)
दिल्ली
महिला और पुरुष दोनों की सेहत और शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत अलग हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक चूंकि पुरुषों को शारीरिक मेहनत अधिक करनी पड़ती है, ऐसे में स्वाभिवक रूप से उन्हें दैनिक कार्यों के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। डॉक्टरों के मुताबिक शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोगों को ऐसे आहारों का सेवन करना चाहिए जिससे सभी आवश्यक पोषक तत्व आसानी से प्राप्त किए जा सकें। यही कारण है कि सभी लोगों को रोजाना फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन मीट और कम वसा वाले डेयरी उत्पादों के सेवन की सलाह दी जाती है।
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक पुरुषों को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना आहार में पौष्टिक सब्जियों और फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। फलों से दैनिक जीवन के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से प्राप्ति की जा सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में उन फलों और सब्जियों के बारे में जानते हैं, जिनका सेवन करने से पुरुषों को प्रजनन शक्ति और ऊर्जा के स्तर में लाभ मिल सकता है।