फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटाना है वजन तो रोज लस्सी में मिलाकर पीएं ये चीज, तेजी से कम होगा मोटापा

Thu, 02 May 2019 05:48 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पेय पदार्थ है लस्सी। लस्सी न केवल स्वस्थ और एक्टिव रखती है बल्कि लस्सी में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को बहुत फायदा पहुंचाती है। गर्मियों के दौरान धूप के प्रभाव को कम करने के लिए लोग लस्सी पीते हैं। घर पर बनी ताजी लस्सी ही अच्छी होती है। लस्सी एक अच्छा पेय है और इसके कई अतिरिक्त स्वास्थ्य लाभ भी हैं। लस्सी वजन घटाने में बहुत फायदेमंद साबित होती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लस्सी दही से बनती है। दही हर किसी के लिए फायदेमंद होती है। अगर आप हर सुबह दही और केले को मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें और इसका खाली पेट सेवन करें। इससे बहुत तेजी से आपका वजन कम हो जाएगा। इसके अलावा जिन लोगों के सीने में जलन, अपच या पेट दर्द की शिकायत होती है उन्हें भी इस ड्रिंक का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
छाछ व लस्सी में कैलोरी और फैट की मात्रा बहुत कम होती है। साथ ही इसमें विटामिन सी, ए, ई, के और बी पाये जाते हैं। जो शरीर के पोषण की जरुरतों को पूरा करता है। 

4 of 5
छाछ को भोजन के साथ लेना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह आसानी से पचने वाला पेय है। छाछ से पेट का भारीपन, भूख न लगने की समस्या, अपच जैसी शिकायतों से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अगर आप छाछ में मिश्री, काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर रोजाना पीने से एसिडिटी की समस्या दूर होती है। छाछ में हेल्दी बैक्टीरिया और कॉर्बोहाइड्रेट होते हैं। इसके अलावा छाछ में लैटोक्स नामक तत्व होता है जो शरीर में आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें