फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध की मलाई खाने के हैं एक से बढ़कर एक फायदे, बढ़ जाएगी रोग-प्रतिरोधक क्षमता

Sat, 05 Jun 2021 03:31 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मलाई का सेवन नाश्ते में भी किया जा सकता है - फोटो : Social Media

Medically Reviewed by Dr. Rewa Maheshwari

डॉ रेवा माहेश्वरी

अर्पण हॉस्पिटल, सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट, इंदौर

डिग्री- मास्टर्स- फूड न्यूट्रीशियन

अनुभव - 9 वर्ष

मलाई खाने से सेहत को बहुत लाभ पहुंचते हैं। मलाई में विटामिए,डी, के, विटामिन बी 5,12, कैल्शियम, फोसफोरस, मिनरल्स, आययरन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। मलाई के सेवन से कई सारी समस्याएं दूर हो जाती है। 250 ग्राम मलाई में 61 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। मलाई स्वाद में भी अच्छी लगती है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए ताजा मलाई का सेवन बहुत लाभदायक है। त्वचा पर मलाई लगाने से भी शरीर को कई सारे फायदे पहुंचते हैं लेकिन सेवन अधिक लाभकारी है क्योंकि यह शरीर के विभिन्न अंगों को फायदे पहुंचाती है। इसे खाकर वर्तमान में अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी विकसित किया जा सकता है। मलाई का सेवन नाश्ते में भी किया जा सकता है। यदि सादी मलाई खाना आपको मुश्किल लगता है तो आप ब्रेड या रोटी के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए मलाई खाने से शरीर को कौन-कौनसे लाभ पहुंचते हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
मलाई में विटामिन-ए पाया जाता है - फोटो : Pixabay

रोग- प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए
आज के समय में बहुत आवश्यक है कि हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता अच्छी हो। रोग-प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होने से हमारा शरीर बीमारियों एवं संक्रमण से दूर रहता है। मलाई में विटामिन-ए पाया जाता है। विटामिन-ए से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है और शरीर बीमारियों के संक्रमण से बहुत हद तक दूर रहता है। 

विज्ञापन

3 of 5
मानसिक समस्याओं से निजात दिलाने में विटामिन बी 5 बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है - फोटो : Pixabay

तनाव कम करे
यदि आपको लगता है कि आप चिंताग्रस्त हैं तो ऐसी स्थिति में आपके लिए मलाई का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। मानसिक समस्याओं से निजात दिलाने में विटामिन बी 5 बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मलाई में यह विटामिन अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। ये हार्मोन को सही तरीके से काम करने और दिमाग को स्वस्थ रखने में सहायता करता है। 

4 of 5
आंखों की रोशनी बढ़ाने में हमारी सहायता करता है - फोटो : iStock

आंखों के स्वास्थ्य के लिए
आंखों के स्वास्थ्य के लिए मलाई का सेवन बहुत जरूरी है। मलाई में विटामिन-ए पाया जाता है जो कि हमारी आंखों में नमी बनाए रखने के साथ ही रेटिना को स्वस्थ रखते हुए आंखों की रोशनी बढ़ाने में हमारी सहायता करता है। इसका सेवन मोतियाबिंद और ग्लूकोमा में भी लाभकारी है। यदि आप देर तक स्क्रीन पर काम करते हैं तब तो आपको थोड़ी मात्रा में मलाई का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी बहुत हद तक कम हो सकता है - फोटो : iStock
मजबूत हड्डियों के लिए
मलाई खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में कैल्शियम मिलता है और कैल्शियम के सेवन से हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं इसलिए यदि आपकी हड्डियां कमजोर है तो मलाई वाला दूध पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। प्रतिदिन मलाई खाने से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी बहुत हद तक कम हो सकता है। 

नोट- यह लेख अर्पण हॉस्पिटल की सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर रेवा माहेश्वरी से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रेवा को इस क्षेत्र में पिछले 9 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपनी डिग्री जी.बी पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एवंं टेक्नोलॉजी, पंतनगर से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें