फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों की सलाह: इन रोगों में बेहद फायदेमंद है नारियल पानी का सेवन, गंभीर समस्याएं हो सकती हैं आसानी से ठीक

Tue, 07 Sep 2021 12:57 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नारियल पानी पीने के फायदे (सांकेतिक) - फोटो : Pixaels
इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन और खनिजों से भरपूर नारियल पानी का सेवन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की खासा पसंद बन गया है। पारंपरिक आयुर्वेदिक चिकित्सा से लेकर आधुनिक विज्ञान में भी इससे होने वाले तमाम तरह के स्वास्थ्य लाभ का जिक्र मिलता है।आयुर्वेद के अनुसार नारियल का पानी पाचन और पेशाब की समस्याओं को कम करने के साथ वीर्य उत्पादन को बढ़ावा देने में सहायक हो सकती है। इसके अलावा शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने में इससे बेहतर और क्या विकल्प हो सकता है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो नारियल पानी में मौजूद प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स इसे सेहत के लिए काफी लाभकारी बना देते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी कम पाई जाती है। डॉक्टर कहते हैं, शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्वों की भरपाई करने के लिए रोजाना नारियल पानी का सेवन किया जा सकता है। डायबिटीज जैसे रोगियों के लिए नारियल पानी का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में इससे सेहत को होने वाले अन्य फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नारियल पानी में होते हैं कई गुण (सांकेतिक) - फोटो : iStock
पोषक तत्वों से भरपूर है नारियल पानी
नारियल पानी में 94 फीसदी पानी और बहुत कम फैट होता है। इसके अलावा इसके सेवन से शरीर के लिए आवश्यक कई प्रकार के पोषक तत्वों की आसानी से प्राप्ति की जा सकती है। फूड डाटा सेंट्रल के मुताबिक एक कप (240 मिली) नारियल पानी में 60 कैलोरी होती है। इसके अलावा इससे कार्ब्स (15 ग्राम), शुगर (8 ग्राम), कैल्शियम (दैनिक आवश्यकताओं का 4 प्रतिशत), मैग्नीशियम (दैनिक आवश्यकताओं का 4 प्रतिशत), फास्फोरस (दैनिक आवश्यकताओं का 2 प्रतिशत) और पोटेशियम (दैनिक आवश्यकताओं का 15 प्रतिशत) प्राप्त किया जा सकता है। यह सभी शरीर के लिए बेहद आवश्यक होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फ्री रेडिकल्स से बचाती है नारियल पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
फ्री रेडिकल्स को कम करने में सहायक
नारियल पानी में एंटीऑक्सिडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करने में सहायक होते हैं। फ्री रेडिकल्स, ऑक्सीडेटिव तनाव की समस्या को बढ़ा देते हैं जिससे कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है और कई प्रकार के रोगों का जोखिम बढ़ जाता है। इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। शरीर में फ्री रेडिकल्स कई प्रकार के गंभीर संक्रमण का भी कारण बन सकते हैं।

4 of 5
डायबिटीज में लाभदायक है नारियल पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद
अध्ययनों से पता चलता है कि नारियल पानी का सेवन ब्लड कैंसर के स्तर को कम करने में सहायक हो सकता है। साल 2015 में चूहों पर किए गए एक अध्ययन में इसके लाभ देखने को मिले। वैज्ञानिकों ने पाया कि मधुमेह वाले चूहों में नारियल पानी, शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा नारियल पानी को मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत माना जाता है जो इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हृदय रोगों के लिए फायदेमंद (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
हृदय रोगों में फायदेमंद है नारियल पानी की सेवन
नारियल पानी पीने से हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। साल 2005 के एक अध्ययन से पता चलता है कि उच्च रक्तचाप से पीड़ित व्यक्तियों में रक्तचाप को कम करने के लिए नारियल पानी फायदेमंद हो सकता है। उच्च रक्तचाप के कारण हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा नारियल पानी में पोटेशियम की उपस्थिति भी इसे हृदय रोगों के लिए काफी फायदेमंद बना देती है।


-------------
स्रोत और संदर्भ: 
Science-Based Health Benefits of Coconut Water

अस्वीकरण नोट: यह लेख तमाम मेडिकल वेबसाइट्स से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें