फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमेशा शॉपिंग का होता है मन तो आपको हो सकती है ये बीमारी

Mon, 07 Oct 2019 05:05 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : pixa
त्योहारों के मौसम में खरीददारी करना आम बात है। घर की जरूरत का सामान हो या फिर अपने और परिवार के लिए कुछ लेना हो। इस समय तो हर कोई शॉपिंग करना चाहता है लेकिन अगर आप उन लोगों में शुमार हैं जिन्हें किसी त्योहार की जरूरत नहीं पड़ती और वो हमेशा शॉपिंग के लिए तैयार रहते हैं तो जान लीजिए कि ये भी एक तरह की बीमारी है।

 
विज्ञापन

2 of 4
at - फोटो : pixa
इंग्लैंड के हेल्थकेयर ग्रुप ने ज्यादा शॉपिंग करने को उन बीमारियों की फेहरिस्त मे शामिल किया है जिसके लिए इलाज की जरूरत है।

 
विज्ञापन

3 of 4
at - फोटो : pixa
बिना वजह के या जरूरत से ज्यादा शॉपिंग करने को एक तरह की बीमारी माना गया है। जिसे मेडिकल की दुनिया में कंपल्सिव बाइंग डिसऑर्डर या ओनियोमेनिया कहा जाता है। 
दुनिया भर में बहुत से ऐसे लोग हैं जो इस बीमारी के शिकार रहते हैं लेकिन वो इसे पहचान नहीं पाते हैं। 2015 के लेखों के अनुसार विकासशील देशों में हर 20 में से 1 व्यक्ति इस बीमारी का शिकार होता है।  
विज्ञापन

4 of 4
पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ये बीमारी की संभावना तीन गुना ज्यादा होती है। कंपल्सिव बाइंग डिसऑर्डर की शुरुआत कम उम्र से ही शुरु हो जाती है और ऐसा कम ही देखा गया है कि तीस साल की उम्र के बाद किसी में ये लक्षण पैदा हों। शोध में यह भी पता चला है कि ये समस्या समय के साथ बढ़ती जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें