फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल प्रत्यारोपण के बाद हो सकती है सिर की त्वचा से जुड़ी ये पांच समस्याएं

Wed, 11 Sep 2019 11:55 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : pixa
आजकल बालों का झड़ना आम बात हो गई है। जिसकी वजह से बहुत से लोग समय से पहले ही गंजेपन का शिकार हो जाते हैं। लेकिन नई तकनीक की बदौलत गंजेपन की समस्या आसानी से दूर की जा सकती है। लेकिन अक्सर अपनी सुंदरता और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए कराए गए बाल प्रत्यारोपण के कारण कुछ समस्याएं आ जाती हैं। तो आइए समझने की कोशिश करें की हेयर ट्रांसप्लांट के कारण किस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : pixa
खून आना
कई बार बाल प्रत्यारोपित होने के बाद सिर की त्वचा से खून रिसना शुरु हो जाता है। हांलाकि ये समस्या बहुत कम मरीजों में देखने को मिलती है। इस वजह से घबराने की जरूरत नहीं होती क्योंकि डॉक्टर के पास जाने पर वो इस समस्या का निवारण कर देते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : pixa
खुजली की समस्या 
सिर में खुजली होना आम बात है खासकर जब बालों का प्रत्यारोपण कराया गया हो। लेकिन समय पर इस समस्या का इलाज न कराने पर यह गंभीर समस्या का रूप ले लेती है। खुजली का मुख्य कारण स्कैब में आए बदलाव  होते हैं।

 

4 of 7
- फोटो : pixabay
संक्रमण का डर
हेयर ट्रांसप्लांट के बाद वैसे तो संक्रमण का कोई खतरा नहीं होता है लेकिन कभी-कभी किसी मरीज के साथ यह हो सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : pixa
बालों का पतलापन
हेयर ट्रांसप्लांट के बाद कुछ लोग कहते हैं कि उनके बाल बहुत जल्दी झड़ गए लेकिन इस बात से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि एक बार बाल झड़ने के बाद फिर से निकलना शुरु हो जाते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : pixa
सूजन होना
कभी-कभी बाल प्रत्यारोपण के बाद माथे और आंखों के चारों तरफ त्वचा में सूजन आ जाती है। हांलाकि ये परेशानी दो दिन में ठीक हो जाती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हिचकी आना
हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के बाद होने वाली आम समस्याओँ में से एक है हिचकी आना। हेयर ट्रांसप्लांट कराने वाले 100 लोगों में से करीब 5 लोगों को यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इस तरह की समस्या होने लगती है। यह साइड-इफेक्ट हेयर ट्रांसप्लांट के मरीजों में स्कैल्प रिड्यूस करने वाले मरीजों की तुलना में अधिक देखा जाता है। हालांकि ऐसा क्यों होता है इस बारे में साफतौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। यह समस्या कुछ घंटों से लेकर कुछ दिन तक हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें