फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बाद अब डेंगू अलर्ट: इन लक्षणों का भूलकर भी न करें नजरअंदाज, ये रहे बचाव के तरीके

Fri, 08 Oct 2021 01:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
डेंगू के लक्षण और बचाव का तरीका - फोटो : istock
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

अभी हम कोरोना से ठीक से निपटे भी नहीं हैं कि देश के कई राज्यों में डेंगू-मलेरिया ने अपने पैर पसार लिए हैं, और ये काफी ज्यादा संख्या में लोगों को बीमार तो कर ही रहा है। लेकिन इसकी वजह से मौत के मामले भी सामने आ रहे हैं। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में इसके सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। अकेले मध्य प्रदेश में अब तक डेंगू के 6600 मामले सामने आए हैं, और यहां सिर्फ सितंबर में ही 4016 मरीज मिले हैं। वहीं, यूपी में भी काफी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं, जो हर किसी को डरा रहे हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हर कोई अपना ध्यान दे और खुद को अपने परिवार को डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारी से बचाकर रखे। इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान देना पड़ेगा। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
डेंगू के लक्षण और बचाव का तरीका - फोटो : iStock
इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें:-

-मतली- उल्टी आना 
-तेज बुखार आना
-कमजोरी महसूस होना
-पेट की खराबी या पेट में दिक्कतें पैदा होना
-सिरदर्द होना
विज्ञापन

3 of 8
डेंगू के लक्षण और बचाव का तरीका - फोटो : iStock
-मांसपेशियों में दर्द होना
-हड्डी या जोड़ों में दर्द होना
-आंखों के पीछे वाले हिस्से में दर्द होना
-त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते या लाल रंग के दाने होना।

4 of 8
डेंगू के लक्षण और बचाव का तरीका - फोटो : istock
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें, तो डेंगू के शुरुआती लक्षण फ्लू की तरह होती है और इसी के कारण लोग डेंगू के लक्षणों को पहचान नहीं पाते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
डेंगू के लक्षण और बचाव का तरीका - फोटो : iStock
इतने दिनों बाद दिखने लगते हैं लक्षण
  • आमतौर पर संक्रमित मच्छर जब किसी व्यक्ति को काटता है, तो उसके 4-10 दिनों के बाद उसमें डेंगू के लक्षण दिखने लगते हैं। इसके बाद तेज बुखार आने के साथ ही डेंगू के अन्य लक्षण भी नजर आने लगते हैं और ये तेजी से बढ़ने भी लगते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
डेंगू के लक्षण और बचाव के तरीके - फोटो : istock
जानलेवा भी हो सकता है डेंगू
  • वैसे जो लोग डेंगू की चपेट में आते हैं, वो आमतौर पर एक-दो सप्ताह के अंदर स्वस्थ हो जाते हैं। हालांकि, कुछ मामलों में जो गंभीर लक्षण वाले होते हैं, जिनकी स्थिति काफी बिगड़ जाती है और जिन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। ऐसे मामलों में ये डेंगू जानलेवा भी हो जाता है। 
विज्ञापन

7 of 8
डेंगू के लक्षण और बचाव के तरीके - फोटो : istock
जांच जरूरी
  • अगर आपको डेंगू के लक्षण नजर आते हैं, तो हो सकता है कि आप इससे पीड़ित हों। ऐसे में आपको निदान के लिए अपने खून की जांच करानी चाहिए और डेंगू की पुष्टि होने पर डॉक्टर की सलाह से ही अपना इलाज कराएं।
विज्ञापन

8 of 8
डेंगू के लक्षण और बचाव के तरीके - फोटो : Istock
डेंगू से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान:-

-पूरे आस्तीन के कपड़े पहनें
-मच्छर मारने वाली दवा का उपयोग करें
-घर से या किचन से निकलने वाले कचरे को ज्यादा जमा न होने दें।
-सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें
-घर की छत, कूलर, गमलों, टायर या अन्य जगहों पर पानी जमा न होने दें। ध्यान रहे कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में ही पनपता है।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें