फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: रोजाना सुबह खाली पेट पिएं एक गिलास गुनगुना नींबू पानी, मिलेंगे ये गजब के फायदे

Fri, 08 Oct 2021 11:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नींबू पानी के फायदे - फोटो : Pixabay
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

हमारा हेल्दी खानपान हमारी सेहत को स्वस्थ रखने में अहम रोल निभाता है। हम कैसा आहार ले रहे हैं, हमारे खाने में कौन से पौष्टिक तत्व हैं, कौन से पौष्टिक तत्व नहीं हैं, हम समय पर खानपान कर रहे हैं या नहीं आदि। ऐसे में समझा जा सकता है कि हमारा खानपान कितना जरूरी है और इसी में से एक चीज है नींबू। हम खाने में (सब्जी के ऊपर डालकर) नींबू का इस्तेमाल करते हैं और कई लोग सलाद के ऊपर भी नींबू का रस डालते हैं, ताकि उन्हें स्वाद मिल सके। लेकिन हमें ये भी समझना होगा कि नींबू सिर्फ स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता, बल्कि ये हमारी सेहत को कई गजब के फायदे देने का भी काम करता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप रोजाना सुबह उठकर गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर इसका सेवन करते हैं, तो आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नींबू पानी के फायदे - फोटो : Pixabay
वजन घटाने में मदद होगी
  • आज के दौर में लोग बढ़ते हुए वजन से काफी परेशान हैं, क्योंकि इससे बीमारियों का खतरा बना रहता है। वहीं, गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर में मौजूद फैट को कम करने में भी ये मदद करता है।
विज्ञापन

3 of 5
नींबू पानी के फायदे - फोटो : iStock
कब्ज की समस्या दूर होने में मदद
  • अगर आप कब्ज की समस्या से पीड़ित हैं, तो आप अपने आहार में नींबू को जरूर शामिल करें और रोजाना सुबह गुनुगने पानी के साथ इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपकी एसिडिटी की समस्या में और कब्ज में काफी आराम मिल सकता है।

4 of 5
नींबू पानी के फायदे - फोटो : istock
स्किन के लिए लाभदायक
  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन हेल्दी रहे और साथ ही ये खूबसूरत भी हो, तो आपको रोजाना सुबह एक गिलास नींबू पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। नींबू में पाए जाने वाला विटामिन-सी कोलेजन फॉर्मेशन के लिए जरूरी होता है, और यही आपकी स्किन को हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नींबू पानी के फायदे - फोटो : iStock
इम्यूनिटी मजबूत करने में मददगार
  • इस कोरोना काल में इम्यूनिटी को मजबूत करना बेहद जरूरी हो गया है और ये काम नींबू कर सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नींबू में विटामिन-सी की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए आप नींबू का सेवन कर सकते हैं और अपनी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें