कोरोना वायरस महामारी ने भारत ही नहीं बल्कि लगभग पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया। हर किसी का जीवन किसी न किसी तरीके से इस वायरस की वजह से प्रभावित हुआ और इसी वायरस की वजह से ही लोगों का जीवन जीने का तरीका भी अब पूरी तरह बदल चुका है। भले ही आज हम पहले से बेहतर स्थिति में खुद को देख रहे हैं, लेकिन हम ये बिल्कुल नहीं भूल सकते कि एक समय था, जब इस कोरोना वायरस से बिना किसी हथियार यानी वैक्सीन के मुकाबला कर रहे थे। वहीं, मौजूदा समय में दुनिया के पास एक से बढ़कर एक कोरोना वैक्सीन है, जिसमें से एक फाइजर भी है। फाइजर वैक्सीन को लेकर हाल ही में एक अध्ययन सामने आया है, जिसे लैंसेट मेडिकल जर्नल में प्रकाशित किया गया है। इसमें बताया गया है कि फाइजर की वैक्सीन डेल्टा वैरिएंट पर काफी कारगर है। हालांकि, अध्ययन ये भी बताता है कि, छह महीने बाद फाइजर की वैक्सीन का असर बड़े स्तर पर कम हो रहा है। तो चलिए जानते हैं इस अध्ययन के बारे में...