फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: अस्थमा मरीजों के लिए खतरनाक है जहरीली हवा, वायु प्रदूषण से बचने के लिए अपनाएं ये चार तरीके

Thu, 14 Oct 2021 11:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वायु प्रदूषण से बचने के तरीके - फोटो : istock
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

कई ऐसी चीजें हैं जो हमारी सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं होती हैं और इन्हीं में से एक है वायु प्रदूषण। ये मानव शरीर के अंदर पहुंचकर बेहद घातक हो सकता है और कई तरीकों से हमें नुकसान पहुंचा सकता है। आमतौर पर देखा जाता है कि जब कोई शख्स प्रदूषण की चपेट मे आता है, तो उसको खांसी, गले में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी चीजें देखी जाती है। लेकिन अस्थमा के मरीजों के लिए ये कई गुना तक खतरनाक हो सकता है। वहीं, अब आने वाला मौसम ठंड का है, तो ऐसे में ये वायु प्रदूषण अस्थमा के मरीजों के लिए और भी ज्यादा खतरा पैदा कर सकता है। बात अगर राजधानी दिल्ली की ही करें, तो यहां हालात काफी खराब होते हुए नजर आ रहे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रविवार को दिल्ली का सामान्य गुणवत्ता सूचकांक 168 बताया। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप कैसे खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
वायु प्रदूषण से बचने के तरीके - फोटो : iStock
ये हैं अस्थमा के लक्षण:-

-सांस लेने में तकलीफ

-दम घुटना

-सांस लेते वक्त दिक्कत महसूस होना
विज्ञापन

3 of 7
वायु प्रदूषण से बचने के तरीके - फोटो : Pixabay
-सांस का फूलना

-खांसी होना और कफ आना

-छाती में दिक्कत आदि।

4 of 7
वायु प्रदूषण से बचने के तरीके - फोटो : istock
इन तरीकों से करें खुद का बचाव:-

बाहर न जाएं
  • अगर आप अस्थमा के मरीज हैं, तो आपको सर्दी के दिनों में और प्रदूषण में बाहर नहीं जाना चाहिए। घर पर रहें और सुरक्षित रहें, क्योंकि बाहर जाने से आपकी दिक्कतें काफी बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
वायु प्रदूषण से बचने के तरीके - फोटो : Pixabay
बाहर जाते समय उठाएं ये कदम
  • वैसे तो आपको घर से बाहर नहीं जाना चाहिए, लेकिन अस्पताल जाने के लिए या किसी अन्य जरूरी काम के लिए अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं, और अगर आपके आसपास धूल-मिट्टी हो रही है, तो तुरंत मास्क या किसी अन्य कपड़े से अपना मुंह जरूर ढक लें।
विज्ञापन

6 of 7
वायु प्रदूषण से बचने के तरीके - फोटो : iStock
इनहेलर रखें साथ
  • अस्थमा के मरीजों के लिए सबसे जरूरी चीज है कि वो अपना इनहेलर साथ रखें और जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल हमेशा करें। इसके अलावा खुली जगह जैसे खुला कमरा आदि जगहों पर ही रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वायु प्रदूषण से बचने के तरीके - फोटो : istock
परेशनी हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें
  • ध्यान रहे कि अगर आपको परेशानी हो रही है या फिर आपकी समस्या बढ़ रही है, तो आपको खुद से डॉक्टर बनने की जगह पर अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए, ताकि समय रहते आपकी दिक्कतों को दूर किया जा सके। 

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें