फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 7 ड्राई फ्रूट्स, जानिए इनकी विशेषता

Mon, 02 Dec 2019 12:56 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ड्राई फ्रूट्स खाने में जितने स्वादिष्ट लगते हैं उतने ही यह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। त्योहारों के मौके पर लोग मिठाईयों के अलावा ड्राई फ्रूट्स देना पसंद करते हैं। शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति करने में यह ड्राई फ्रूट्स सक्षम हैं। वैसे सर्दियां भी आने वाली हैं, इस दौरान आपको काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स ही बस दिखाई देंगे। हर ड्राई फ्रूट्स के कुछ न कुछ विशेषता है जो हमारे शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं अलग-अलग ड्राई फ्रूट्स के बारे में...
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बादाम
बादाम में प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3, ओमेगा-6, फैटी एसिड, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम, जस्ता, विटामिन ई जैसे अनेक महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं। बादाम चाहे कैसे भी खाए यह पूरी तरह से हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पिस्ता
पिस्ता हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मैग्नीशियम, फास्फोरस, कॉपर, रेशा और विटामिन बी जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। पिस्ता के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना कम हो जाती है।

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
किशमिश
किशमिश के सेवन से हमारे शरीर में खून की कमी नहीं होती है और हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा किशमिश खाने से एनीमिया, दांतों में कैविटी, गुर्दे की पथरी आदि रोग नहीं होते हैं। किशमिश में मौजूद ग्लूकोज और फ्रक्टोज हमारे शरीर को ऊर्जावान बनाए रखते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
काजू
हल्का सा मीठा और मुलायम तत्वों से बने काजू को खाना सब पसंद करते हैं। काजू हमारे सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। इसमें पाए जाने वाला एंटी-एजिंग तत्व आपकी स्किन की ग्लो को बरकरार रखता है, जिससे आपके चेहरे पर जल्दी बुढ़ापे का असर नहीं आता है।
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मखाना
मखाने के सेवन से तनाव में कमी होती है और नींद अच्छी आती है जिन लोगों को नींद न आने की समस्या हो उन्हें रात में दूध के साथ मखाने का सेवन करना चाहिए। 
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अखरोट
मस्तिष्क के आकार जैसा अखरोट हमारे मस्तिषक के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से शरीर को अनगिनत फायदे होते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चिलगोजा
चिलगोजा यानी पाइन नट्स आयरन का एक अच्छा स्रोत हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए चिलगोजा एक आवश्यक पोषक तत्व है क्योंकि आयरन मां के शरीर में हीमोग्लोबिन उत्पादन करने और एनीमिया को रोकने में सहायता प्रदान करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें