पिता, हमारी जिंदगी में एक ऐसे शख्स हैं, जिनका होना ही हमारे जीवन के लिए काफी होता है। पिता के मार्गदर्शन से बच्चे हमेशा सही राह पर चलते हैं, पिता की बताई बातों से जीवन जीना सरल हो जाता है, पिता अपने बच्चों की हर इच्छाओं को पूरा करते हैं, उनके सपनों को पूरा करने के लिए खुद के सपनों का गला घोट लेते हैं, लेकिन किसी भी कीमत पर वो अपने बच्चों के सपने पूरे करते हैं। पिता के इसी त्याग, समर्पण, बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस साल ये दिन 20 जून को यानी आज मनाया जाएगा। फादर्स डे को सेलिब्रेट करने के सबके अपने अलग-अलग तरीके हो सकते हैं, लेकिन आप इस दिन अपने पिता को उपहार दे सकते हैं। ये गिफ्ट उनकी पसंद का भी हो सकता है या फिर उनकी जरूरत को पूरा करने वाला भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस इस फादर्स डे आप अपने पिता को कौन-कौन से उपहार दे सकते हैं।