फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fathers Day 2020: जानें पिता को समर्पित खास दिवस का क्या है इतिहास और महत्व

Sun, 21 Jun 2020 08:07 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फादर्स डे 2020 - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
मां और पिता का साया जिनके सिर पर हो, वे बहुत ही खुशनसीब होते हैं। जिस तरह मां के सम्मान में पूरी दुनिया मदर्स डे यानी मातृ दिवस मनाती है, उसी तरह पिता के सम्मान में फादर्स डे यानी पितृ दिवस मनाया जाता है। विश्व के कई देशों में अलग-अलग तारीख और दिन पर इसे मनाया जाता है। वहीं, भारत सहित कई देशों में जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस बार 21 जून को यानी आज Father’s Day 2020 है। इस दिन को लोग अपने पिता के प्रति प्रेम, आदर और सम्मान प्रकट करते हुए सेलिब्रेट करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
हैप्पी फादर्स डे - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन को बहुत से बच्चे, किशोर, युवा पिता से केक कटवाते हैं, अपने पिता को उपहार देते हैं। ऐसी ही और भी तरह-तरह की चीजें, जो पिता को पसंद हो, वैसी गतिविधियों, खानपान और कार्यक्रमों से उनका दिन खास बनाते हैं। वहीं बहुत सारे लोग इस दिन अपने पिता के साथ बाहर भी घूमने जाते हैं। हालांकि इस बार कोरोना संकट के बीच घर में ही रह कर फादर्स डे सेलिब्रेट करना ज्यादा सुरक्षात्मक और बेहतर होगा। 
विज्ञापन

3 of 6
फादर्स डे 2020
पिता का महत्व
मां की ही तरह हमारे जीवन में पिता का महत्व बेहद खास होता है। मां हमारी जन्मदाता हैं तो पिता पालनहार। पिता भले ही ऊपर से सख्त दिखते हों ,लेकिन अंदर से अपने बच्चों के प्रति नर्म ही होते हैं। शायद इसलिए उन्हें नारियल की तरह कहा जाता है। पिता हमारा भविष्य बनाने के लिए अपने सपनों और ख्वाहिशों को भी भूल जाते हैं और सबकुछ करने को तैयार होते हैं। पिता का महत्व शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। 

4 of 6
फादर्स डे 2020
फादर्स डे (Father’s Day 2020) का इतिहास
फादर्स डे मनाने की शुरुआत अमेरिका से हुई थी। इस दिन को मनाने की प्रेरणा साल 1909 में मदर्स डे से मिली थी। वॉशिंगटन के स्पोकेन शहर में सोनोरा डॉड ने अपने पिता की याद में इस दिन की शुरुआत की थी। साल 1909 में वॉशिंगटन के स्पोकेन के ओल्ड सेंटेनरी प्रेस्बिटेरियन चर्च में मदर्स डे पर उपदेश दिया जा रहा था, जिसके बाद डोड को लगा कि मदर्स डे की ही तरह फादर्स डे भी मनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
फादर्स डे 2020
अमेरिका के कई राष्ट्रपतियों की भूमिका
साल 1916 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने फादर्स डे मनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। वहीं साल 1924 में तत्कालीन राष्ट्रपति कैल्विन कुलिज ने इसे राष्ट्रीय आयोजन घोषित किया। साल 1966 में तत्कालीन राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने पहली बार इस खास दिन को हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाए जाने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फादर्स डे 2020
एक कहानी यह भी 
फादर्स डे को विश्व के कई देशों में अलग तारीखों पर भी मनाया जाता है। अमेरिकी इतिहास की आम धारणा के विपरीत यह भी कहा जाता है कि पश्चिम वर्जीनिया के फेयरमोंट में 19 जून 1910 को फादर्स डे मनाया गया था। इससे पहले छह दिसंबर 1907 को मोनोंगाह, पश्चिम वर्जीनिया में एक खान(माइन्स) दुर्घटना में मारे गए 210 पिताओं के सम्मान में पिता को समर्पित एक खास दिवस का आयोजन किया गया था। प्रथम फादर्स डे चर्च आज भी सेंट्रल यूनाइटेड मेथोडिस्ट चर्च के नाम से फेयरमोंट में मौजूद है। 

बहरहाल, कोरोना महामारी काल में इस बार फादर्स डे घर में ही मनाएं और सुरक्षित तरीके से मनाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें