फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dr BR Ambedkar Death Anniversary: डॉ. बी.आर. अंबेडकर की पुण्यतिथि आज, जानें बाबा साहेब के प्रेरणादायक विचार

Tue, 06 Dec 2022 10:11 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
डाॅ. भीमराव अंबेडकर पुण्यतिथि 2022 - फोटो : amar ujala
DR BR Ambedkar Death Anniversary 2022: बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आज यानी 6 दिसंबर को पुण्यतिथि मनाई जाती है। अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू के एक गांव में हुआ था। बाबा साहेब का बचपन आर्थिक और सामाजिक भेदभाव के बीच गुजरा। जब वह स्कूल में थे, तो उन्हें छुआछूत और जाति-पाति का भेदभाव झेलना पड़ा। हालांकि विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए अंबेडकर ने अपनी शिक्षा को पूरा किया और काबिलियत व मेहनत के बल पर 32 डिग्री हासिल की। उन्हें डॉक्टरेट की डिग्री भी हासिल हुई। छुआछूत और सामाजिक भेदभाव का अंत करने के लिए उन्होंने दलित समाज के उत्थान का निर्णय लिया और इस दिशा में कार्य करना शुरू किया।  बाद में बाबा साहेब संविधान सभा के अध्यक्ष बने। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर हर युवा के लिए एक मिसाल बन चुके हैं। उनके अनमोल विचार प्रेरणा बनकर जीवन संघर्ष के लिए सभी को प्रोत्साहित करते हैं। आइए जानते हैं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अनमोल विचार।
विज्ञापन

2 of 7
डाॅ. भीमराव अंबेडकर पुण्यतिथि 2022 - फोटो : amar ujala
अपने भाग्य के बजाए अपनी मजबूती पर विश्वास करो।

डाॅ. भीमराव अंबेडकर
 
विज्ञापन

3 of 7
डाॅ. भीमराव अंबेडकर पुण्यतिथि 2022 - फोटो : amar ujala
यदि मुझे लगा कि संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है, तो मैं इसे सबसे पहले जलाऊंगा। 

डाॅ. भीमराव अंबेडकर जयंती

4 of 7
डाॅ. भीमराव अंबेडकर पुण्यतिथि 2022 - फोटो : amar ujala
जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता नहीं हासिल कर लेते, कानून आपको जो भी स्वतंत्रता देता है वो आपके लिए बेईमानी है।

डाॅ. भीमराव अंबेडकर
विज्ञापन

5 of 7
डाॅ. भीमराव अंबेडकर पुण्यतिथि 2022 - फोटो : amar ujala
जीवन लंबा होने के बजाए महान होना चाहिए।

डाॅ. भीमराव अंबेडकर
विज्ञापन

6 of 7
डाॅ. भीमराव अंबेडकर पुण्यतिथि 2022 - फोटो : amar ujala
जो व्यक्ति अपनी मौत को हमेशा याद रखता है, वह सदा अच्छे कार्य में लगा रहता है।

डाॅ. भीमराव अंबेडकर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डाॅ. भीमराव अंबेडकर पुण्यतिथि 2022 - फोटो : amar ujala
मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है।

डाॅ. भीमराव अंबेडकर जयंती 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें