इस साल दिवाली का त्योहार 4 नवंबर को मनाया जा रहा है, जिसके लिए लोगों ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। लोगों ने अपने घर पर रंग-रोगन करवाया है, घर की सफाई की है, घर की डेकोरेशन की है और लाइटिंग के जरिये घरों को खूब सजाया गया है। दिवाली के त्योहार का इंतजार हर कोई बेसब्री से करता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना पूरे विधि-विधान से की जाती है और उनसे मनोकामना की जाती है, उनके धन के भंडार हमेशा ही भरे रहें। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा के बाद घर में दीये भी जलाए जाते हैं। इस दिन तेल और घी के दीये जलाने की परंपरा है, जो हर साल मनाई जाती है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि दिवाली की रात को घर की किन-किन जगहों पर दीये जलाकर रखने चाहिए, ताकि आपके पास धन की कमी न हो सके। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...