फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Tips: बाहर से लाई गई फल-सब्जियां बढ़ा सकती हैं वायरस का खतरा, जानिए सफाई के खास टिप्स

Fri, 20 Nov 2020 04:30 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दुनिया के कई वैज्ञानिकों ने पहले ही यह आशंका जताई थी कि सर्दियों के मौसम में कोरोना वायरस का संक्रमण और बढ़ सकता है, लेकिन अब तो यह भी देखने को मिल रहा है कि ठंड के साथ-साथ प्रदूषण ने भी कोरोना के खतरे को और बढ़ा दिया है और कहा जा रहा है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, वैसे-वैसे लक्षण वाले कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ सकती है।

कोरोना वायरस का संक्रमण इसके मरीजों से तो फैलता ही है, लेकिन वायरस के संपर्क में आई सतहों और वस्तुओं से भी इसका संक्रमण फैल सकता है। बाहर से लाई जा रही खाद्य सामग्रियों को लेकर भी डर बना रहता है कि कहीं इन सामानों के जरिए हम वायरस लेकर तो नहीं आ रहे हैं। इसी तरह का डर फल और सब्जियों को लेकर भी रहता है। ऐसे में हमें कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केमिकल्स के प्रयोग से बचें
कई लोग वायरस की शंका दूर करने के लिए क्लोरीन, डिसइंफेक्टेंट, एल्कोहल जैसे केमिकल्स का प्रयोग कर सब्जियों को धो देते हैं। इसके अलावा कुछ लोग साबुन या डिटर्जेंट वाले पानी से सब्जियों को धोते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। ये चीजें आपके स्वास्थ के लिए घातक हो सकती हैं और गंभीर बीमारी का रूप ले सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस तरह करें सफाई
  • सब्जियों और फलों को साफ करने के लिए पानी ही पर्याप्त है। लेकिन सफाई के वक्त आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
  • सब्जियों और फलों को काटने से पहले ही धो लेना चाहिए। इसे काटने के बाद धोने से पौष्टिकता कम हो जाती है।
  • सब्जियों और फलों को हमेशा किसी बड़े बर्तन में पानी भरकर एक-एक करके धोएं। इसके अलावा आप चलते हुए नल के नीचे एक-एक कर रगड़ कर धोएं।
  • अगर आपके पास पानी की कमी है या बहुत कम पानी में फलों और सब्जियों को धोना चाहते हैं, तो एक आसान सा तरीका यह है कि आप एक बड़े कटोरे में पानी लें और उसमें एक चम्मच नमक मिलाएं। अब फलों और सब्जियों को इसमें डुबोकर अच्छी तरह साफ कर लें।
  • जिन फलों सब्जियों का छिलका निकालकर इस्तेमाल करना है, उन्हें भी पानी में छिलके सहित अच्छे से धोकर ही छीलना या काटना चाहिए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
इन किचन टिप्स का रखें ध्यान
  • अगर आप बाहर से दूध का पैकेट लाए हैं तो उसे पानी से अच्छे से धो लें।
  • किसी भी तरह के पाउच या पैकेट को दांतो के द्वारा फाड़ने से बचें।
  • मांस को हमेशा तेज आंच पर अच्छी तरह पकाकर खाएं।
  • फ्रिज में हमेशा पके हुए फूड्स को अलग और कच्चे फूड्स को अलग रखें।
  • इन दिनों छिलके सहित चीजों का सेवन करने से बचें या उन्हें पकाकर ही खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो दुनियाभर के एक्सपर्ट्स इस बात का दावा कर रहे हैं कि दैनिक जरूरतों की चीजों से कोरोना वायरस का खतरा नहीं है। हमें इन चीजों का इस्तेमाल बिना किसी डर के करना चाहिए। लेकिन एक संभावना ये भी हो सकती है कि आपको फल, दूध या सब्जी देने वाला व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हो तो उसके द्वारा दिए गए सामान के माध्यम से कोरोना का वायरस आपके घर तक आ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें