फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: हिमाचल की वादियों के बीच है जेपी नड्डा का खूबसूरत आशियाना, ऐसा है कार कलेक्शन

Thu, 02 Dec 2021 04:08 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जेपी नड्डा लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/jpnaddaofficial
भारतीय राजनीति का बड़ा नाम और सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नारायण नड्डा का आज जन्मदिन है। जेपी नड्डा आज देश की सबसे बड़ी और बहुमत वाले दल के मुखिया हैं। देश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जेपी नड्डा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1960 में पटना में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से अपनी बीए पास किया और फिर हिमाचल प्रदेश वापस आ गए। बाद में वकालत पड़ी और साथ ही राजनीति का ककहरा भी सीख लिया। 1984 में जेपी नड्डा छात्र संघ के अध्यक्ष बन गए। नड्डा भाजपा में कई मुख्य पदों पर रहे। जम्मू कश्मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, केरल, तेलंगाना, राजस्थान, महाराष्ट्र और यूपी समेत कई राज्यों में प्रभारी और चुनाव प्रभारी रहे। 2014 में मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी रहे। ये तो रही उनके शिक्षा और राजनीतिक करियर की बात, अब जानते हैं कि जेपी नड्डा की लाइफस्टाइल कैसी है? चलिए जानते हैं जेपी नड्डा की पसंद, घर, परिवार और नेटवर्थ के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
जेपी नड्डा लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/jpnaddaofficial
जेपी नड्डा का घर

वैसे तो जेपी नड्डा हिमाचल के रहने वाले हैं। वहीं पर उनका एक पुश्तैनी मकान है। हालांकि दिल्ली में उनको सरकारी आवास मिला हुआ है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
हुंडई आई20 - फोटो : Hyundai India
जेपी नड्डा का कार कलेक्शन

उनके पास अपनी दो कारें हैं।इसमें से एक हुंडई आई20 और दूसरी टोयोटा इनोवा है।

4 of 6
शिमला शहर - फोटो : अमर उजाला
जेपी नड्डा की संपत्ति

नड्डा के पास हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में कृषि भूमि है, जिसकी कीमत 20 लाख है। वहीं एक और जमीन का टुकड़ा है, जिसकी कीमत 60 लाख है। बिलासपुर में ही एक पुश्तैनी मकान है, जिसकी कीमत 60 लाख है। इसके अलावा कुल्लू में 35 लाख का एक मकान है। शिमला में पांच बिस्वा का एक प्लॉट है, जिसकी कीमत 50 हजार रुपये है।
विज्ञापन

5 of 6
जेपी नड्डा लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/jpnaddaofficial
नड्डा की नेटवर्थ और इनकम

साल 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक नड्डा की नेटवर्थ 3.49 करोड़ रुपये है। राज्यसभा सदस्य के तौर पर नड्डा की आय एक लाख रुपये और भत्ता है। माय नेता डॉट इन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक नड्डा के सभी बैंक खातों को मिलाकर लगभग 52 लाख रुपये जमा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जेपी नड्डा लाइफस्टाइल - फोटो : twitter.com/JPNadda
जेपी नड्डा की पसंद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को तैराकी में रुचि रही है। उन्होंने बिहार की तरफ से तैराकी चैम्पियनशिप में प्रतिभाग भी किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें