बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को लेकर चर्चाओं से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। कुछ रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। दोनों ही कलाकरों ने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में न सिर्फ बड़ा नाम, साथ की करोड़ों की संपत्ति भी जमा की है। दोनों की ही बड़ी फैन फॉलोविंग है। फिलहाल क्या दोनों वास्तव में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं या सोशल मीडिया की खबरें महज अफवाह हैं, इस बारे में आने वाले कुछ दिनों में साफ हो जाएगा। आइए आज के सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल के इस अंक में जानते हैं कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ की कुल संपत्ति कितनी है, साथ ही दोनों किस तरह की जिंदगी जीना पसंद करते हैं?
विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इनके अभिनय कौशल का पूरी इंडस्ट्री लोहा मानती है।