फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइफस्टाइल: पत्नी मेलिंडा से तलाक ले चुके बिल गेट्स रहते हैं 800 करोड़ के इस महल जैसे घर में, जीते हैं आलीशान जिदंगी

Tue, 04 May 2021 11:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Bill Gates and Melinda - फोटो : facebook/Bill Gates
वैसे तो माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को भला कौन नहीं जानता? वहीं, हाल ही में वो अपने तलाक को लेकर काफी चर्चा में हैं। दरअसल, उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स और बिल गेट्स ने अलग होने का फैसला किया है, जिसकी जानकारी उनकी तरफ से एक साझा बयान जारी करके दी गई। क्या आप जानते हैं कि महज 32 साल की उम्र में ही बिल गेट्स अपना नाम अरबपतियों की फोर्ब्स सूची में शामिल करा चुके थे। मौजूदा समय में बिल गेट्स राजाओं जैसी आलीशान जिंदगी जीते हैं। तो चलिए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कई खास बातें।
विज्ञापन

2 of 7
बिल और मेलिंडा गेट्स - फोटो : Social Media
दरअसल, बात अगर बिल गेट्स और मेलिंडा की मुलाकात की करें, तो साल 1987 में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी और इसके बाद दोनों धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आए। इसके बाद लगभग सात साल बाद 1994 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। वहीं, 27 साल तक चला ये रिश्ता अब अचानक दोनों की सहमित से टूट गया है।
विज्ञापन

3 of 7
Bill Gates and Melinda - फोटो : facebook/ONE Liberia
बिल गेट्स की तरह ही मेलिंडा भी परोपकारी कामों, दुनियाभर की महिलाओं को बेहतर जिंदगी देने की कोशिश करती रहती है, जिसकी वजह से वे चर्चा में भी रहती हैं। मेलिंडा दुनियाभर की महिलाओं और गरीबी पर खुलकर बात करती हैं। वहीं, बिल गेट्स भी काफी दान करने कि लिए जाने जाते हैं। साल 2007 में उन्होंने लगभग 1760 अरब रुपये का दान किया था, जिससे जरूरतमंदों की मदद हो सके।

4 of 7
Bill Gates - फोटो : gatesnotes.com
कहा जाता है कि बिल गेट्स को किताबें पढ़ने का काफी शौक है। एक रिपोर्ट बताती है कि, बिल गेट्स दावा करते हैं कि वे हर साल कम से कम 50 किबातें पढ़ते हैं। वे मानते हैं कि पढ़ने से एक तो नई चीजें सीखने को मिलती है और दूसरा समझ का परीक्षण हो जाता है। इस तरह किताब पढ़ने से दो फायदे मिलते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
पोर्श बॉक्सटर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : twitter
बिल गेट्स कई लग्जरी कारों का भी शौक रखते हैं। उनके पास पोर्शे टायकन इलेक्ट्रिक कार (लगभग 1.3 करोड़ रुपये), पोर्शे 911, पोर्शे 930 टर्बो, पोर्शे 959 स्पोर्ट्स कार समेत कई लग्जरी कारें हैं। इनकी कीमत करोड़ों में है।
विज्ञापन

6 of 7
बिल गेट्स का आलीशान घर - फोटो : Facebook/Billionaire/Bill Gates
वहीं, अब बात अगर बिल गेट्स के घर की करें, तो उनके इस महल जैसे घर में स्विमिंग पूल, गुंबदनुमा विशाल लाइब्रेरी समेत हर एक सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। गेट्स की लाइब्रेरी में लियोनार्डो द विंची की एक हस्तलिपि मौजूद है, जिसे उन्होंने साल 1994 में एक नीलामी में खरीदा था। बिल गेट्स के इस घर की कीमत लगभग 800 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बिल गेट्स - फोटो : Facebook/Bill Gates
बिल गेट्स की कुल संपत्ति जानकर आप वाकई हैरान रह जाएंगे। caknowledge.com वेबसाइट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 11,900 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें