भगत सिंह का जन्म लायलपुर (जो अब पाकिस्तान में है) स्थित बंगा गांव में हुआ था। अगर आप ये सोच रहे हैं कि यहां हम आपको उनके जन्म की तारीख के बारे में क्यों नहीं बता रहे है, तो यहां आपको बताते चलें कि दरअसल, भगत सिंह की जयंती दो दिन (27 और 28 सितंबर) मनाई जाती है। भगत सिंह एक महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने भारत को आजादी दिलाने में अहम योगदान निभाया और अंग्रजों से जमकर टक्कर ली। उनके इस जुनून को देखकर ब्रिटिश सम्राज्य भी हिल गया था। लेकिन आप भगत सिंह के जीवन के बारे में कितना जानते हैं? क्या आप जानते हैं कि उन्हें फांसी क्यों और कब दी गई थी? शायद इस बारे में आप बेहद कम जानते हों, तो चलिए हम आपको उनके जीवन से जुड़े कई रोचक पहलूओं के बारे में बताते हैं, जिन्हें जानकर आप भगत सिंह को बेहद करीब से जान पाएंगे।