फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता लोखंडे: चलती हैं करोड़ों की कारों से और जीती हैं आलीशान जिंदगी, खुद को फिट रखने के लिए करती हैं डांस

Tue, 30 Mar 2021 01:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
ankita lokhande - फोटो : instagram
टीवी के फेमस सीरियरल 'पवित्र रिश्ता' फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने इस शो से अपनी अलग पहचान बनाई। अपनी अदाकारी से हर किसी को दीवाना बना चुकी अंकिता आज किसी पहचान या परिचय की मोहताज नहीं हैं। अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें व वीडियो फैंस संग शेयर करती रहती हैं, जिन्हें काफी प्यार मिलता है। फैंस अपनी इस फेवरेट एक्ट्रेस के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। तो चलिए हम आपको अंकिता लोखंडे की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
अंकिता लोखंडे - फोटो : Insatagram- @lokhandeankita
दरअसल, अंकिता लोखंडे खुद को फिट रखने के लिए डांस करती हैं। उन्हें जिम जाना ज्यादा पसंद नहीं है और वे मानती हैं कि डांस व्यायाम का बढ़िया विकल्प है। डांस शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है।
विज्ञापन

3 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बात अंकिता के सुबह के नाश्ते की करें तो वे नाश्ते में ऑमलेट खाना पसंद करती हैं। साथ ही वे अखरोट और कॉफी लेती हैं।

4 of 9
Indian Food - फोटो : social media
वहीं, दोपहर के खाने में वे चिकन, दाल, सब्जी और रोटी खाना पसंद करती हैं। साथ ही उन्हें सलाद भी काफी पसंद है। इसके अलावा वे रात में दाल, सब्जी रोटी और अचार खाती हैं।
विज्ञापन

5 of 9
ankita lokhande - फोटो : instagram
अंकिता लोखंडे अपनी ज्यादातर कमाई टीवी सीरियल, फिल्म, विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया के जरिए करती हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के एक एपिसोड के लिए अंकिता को 1.5 लाख रुपये मिलते थे। 
विज्ञापन

6 of 9
ankita lokhande - फोटो : instagram
जैसी कि सभी जानते हैं कि अंकिता ने फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कुछ और फिल्मों में भी काम किया। ऐसे में बात अगर उनकी एक फिल्म की फीस की करें तो, अंकिता एक फिल्म के लिए लगभग 2-3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
विज्ञापन

7 of 9
ankita lokhande - फोटो : instagram
अंकिता मुंबई के लग्जरी अपार्टमेंट में रहती हैं, जहां वे अपने पूरे परिवार संग रहती हैं और इसकी कीमत करोड़ो में बताई जाती है।

8 of 9
ankita lokhande - फोटो : instagram
इसके अलावा अंकिता को लग्जरी कारों का भी शौक है। इनके पास लगभग 1.1 करोड़ की कीमत वाली जगुआर एक्स जे और लगभग 1.74 करोड़ रुपये वाली पोर्शे 911 कार है।
विज्ञापन

9 of 9
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram: @lokhandeankita
दूसरी तरफ अगर बात अंकिता लोखंडे की संपत्ति की करें, तो वो लगभग 30 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें