फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebrity Lifestyle: अमिताभ बच्चन के पास हैं कितनी गाड़ियां और बंगले? जानें बॉलीवुड के शहंशाह की नेट वर्थ

Thu, 25 Aug 2022 02:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन की नेट वर्थ - फोटो : instagram/amitabhbachchan
Amitabh Bachchan Net Worth 2022: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को बाॅलीवुड का शहंशाह माना जाता है। उनकी फैन फाॅलोइंग बहुत बड़ी है। आम दर्शक ही नहीं इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटी अमिताभ बच्चन के फैन हैं। आज भी उनकी फिल्मों को लोग उसी उत्साह से देखते हैं जो सालों पहले रिलीज के उत्सुकता होती थी। अमिताभ बच्चन में अपने करियर में बहुत ही शानदार और ब्लाॅकबस्टर फिल्में दी हैं। फैंस अमिताभ को भगवान का दर्जा देते हैं। हर रविवार उनके घर के बाहर लोगों का हुजूम लगता है, जो सिर्फ अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए वहां पहुंचते हैं। इस प्यार और कामयाबी को पाने के लिए अमिताभ ने बहुत कड़ी मेहनत की। महज 500 रुपये की सैलेरी पर काम करने वाले अमिताभ आज एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं। अपने करियर में सम्मान और शोहरत के साथ ही अमिताभ बच्चन ने एक लग्जरी लाइफस्टाइल भी कमाई है। आज अमिताभ करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए अभिनेता अमिताभ बच्चन के आलीशान घर, लग्जरी गाड़ियों के कलेक्शन और कुल संपत्ति के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन का आलीशान बंगला

अभिनेता अमिताभ बच्चन के मुंबई में पांच बंगले हैं। उन्होंने अपने कुछ बंग्लों के नाम भी दिए हैं, जिसमें जलसा, जनक, प्रतीक्षा, वत्स का नाम शामिल है। अमिताभ अपने परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके में स्थिति जलसा बंगले में रहते हैं। इस बंगले की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये बताई जाती है।  ये बंगला निर्देशक रमेश सिप्पी ने बिग बी को फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के सफल होने पर भुगतान के रूप में दिया था।

उनके दूसरे बंगले प्रतीक्षा की कीमत 160 करोड़ बताई जाती है, जहां वह अपने पिता के साथ रहते थे। बिग बी के जनक बंगले में उनका कार्यालय है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में उनका पैतृक आवास भी है। इस जगह को अमिताभ ने एक शैक्षणिक ट्रस्ट में तब्दील कर दिया है। देशभर में उनकी कई और प्रॉपर्टी भी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस में भी अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी है।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन की कारें - फोटो : instagram/amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन का कार कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन के पास 11 लग्जरी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है। उनके कार कलेक्शन में रोल्स राॅयस, लैंड रोवर, पोर्शे, बेंटले, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू शामिल हैं। उनकी कारों की कीमत करोड़ों में है।

4 of 5
अमिताभ बच्चन की नेट वर्थ - फोटो : instagram/amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन की कमाई

बात करें अमिताभ बच्चन की कमाई की तो वह फिल्मों से मुख्य तौर पर कमाई करते हैं। इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी अमिताभ मोटी कमाई करते हैं। बिग बी एक फिल्म के लिए लगभग ६ करोड़ रुपये चार्ज करते हैं तो वहीं ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वह 5 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। अमिताभ ने रियल स्टेट बिजनेस में भी निवेश किया है। यूएस की टेक कंपनी समेत जस्ट डायल में उनका निवेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन की नेट वर्थ - फोटो : instagram/amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन की नेट वर्थ

बिग बी की नेटवर्थ 410 मिलियन डॉलर है। यानी भारतीय रुपयों में 3190 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के मालिक हैं। अमिताभ सालाना 60 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं, साथ ही महीने में लगभग 5 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लेते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें