कहते हैं अगर किसी काम को सचे मन और कड़ी मेहनत के साथ किया जाए, तो फिर उसे पूरा होने से कोई रोक नहीं सकता है। इस बात को सच किया अंबानी परिवार के मुखिया धीरूभाई अंबानी ने, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर शून्य से लेकर शीर्ष तक का सफर तय किया। धीरूभाई ने छोटे से स्तर से रिलायंस इंडस्ट्रीज की शुरुआत की थी, लेकिन अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने इस कंपनी को इतना बड़ा बना दिया कि आज हर तरफ इसकी चर्चा होती है। यही नहीं, अंबानी परिवार से जुड़ी हर एक छोटी से छोटी बात भी चर्चा का विषय बन जाती है। वैसे तो अंबानी परिवार और उनसे जुड़ी बातें लगभग सभी को पता है, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आज भी कुछ ऐसी बातें हैं जिनसे अब भी आप शायद अंजान हैं। तो चलिए अंबानी परिवार की वो 10 बातें जानते हैं, जिनसे आज भी हर कोई अंजान है।