फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी जानकारी: अंबानी परिवार की वो 10 बातें, जिनसे हर कोई है आज भी अंजान, यहां जानें सबकुछ

Tue, 15 Jun 2021 03:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
धीरूभाई अंबानी और उनकी पत्नी (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram/dhirubhai_ambanii
कहते हैं अगर किसी काम को सचे मन और कड़ी मेहनत के साथ किया जाए, तो फिर उसे पूरा होने से कोई रोक नहीं सकता है। इस बात को सच किया अंबानी परिवार के मुखिया धीरूभाई अंबानी ने, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर शून्य से लेकर शीर्ष तक का सफर तय किया। धीरूभाई ने छोटे से स्तर से रिलायंस इंडस्ट्रीज की शुरुआत की थी, लेकिन अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने इस कंपनी को इतना बड़ा बना दिया कि आज हर तरफ इसकी चर्चा होती है। यही नहीं, अंबानी परिवार से जुड़ी हर एक छोटी से छोटी बात भी चर्चा का विषय बन जाती है। वैसे तो अंबानी परिवार और उनसे जुड़ी बातें लगभग सभी को पता है, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आज भी कुछ ऐसी बातें हैं जिनसे अब भी आप शायद अंजान हैं। तो चलिए अंबानी परिवार की वो 10 बातें जानते हैं, जिनसे आज भी हर कोई अंजान है।
विज्ञापन

2 of 11
Dhirubhai Ambani - फोटो : Social Media
ये हैं कुछ खास बातें:

1. दरअसल, धीरूभाई अंबानी का जन्म गुजरात के चोरवाड में हुआ था। इसी गांव में धीरूभाई के पिता स्कूल में पढ़ाया करते थे। धीरूभाई ने काफी छोटे स्तर पर अपना बिजनेस शुरु किया था और कई मुश्किलों के बाद वो आगे बढ़ पाए।
विज्ञापन

3 of 11
धीरूभाई अंबानी (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram/dhirubhai_ambani3
2. धीरूभाई अंबानी पांच भाई-बहन थे और वो तीसरे नंबर की संतान थे। साल 1955 में धीरूभाई ने कोकिलाबेन संग विवाह रचाया, और इसके बाद उनके जीवन में काफी खुशियां आने लगी।

4 of 11
धीरूभाई अंबानी (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram/dhirubhai_ambanii
3. साल 1958 में मुंबई आकर धीरूभाई ने अपना बिजनेस शुरु किया था।
विज्ञापन

5 of 11
Dhirubhai Ambani - फोटो : Social Media
4. धीरूभाई अंबानी कभी भी रिस्क लेने से नहीं डरा करते थे, इसीलिए वो काफी कामयाब हुए।
विज्ञापन

6 of 11
mukesh ambani and nina kothari - फोटो : twitter and Facebook/Ojas Rajani Celebrity Makeup Artist N Hairstylist
5. धीरूभाई के चार बच्चे मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, दीप्ति सालगांवकर और नीना कोठारी हैं। भले ही मुकेश और अनिल अंबानी का नाम हर वक्त सुर्खियों में रहता है, लेकिन दूसरी तरफ दीप्ति और नीना दोनों ही लाइमलाइट से कोसों दूर रहती हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
मुकेश अंबानी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
6. मुकेश अंबानी में उनके पिता धीरूभाई अंबानी की झलक देखने को मिलती है, जो हर किसी को धीरूभाई की याद दिलाते हैं। 

8 of 11
धीरूभाई अंबानी अपने बेटे मुकेश अंबानी के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram/dhirubhai_ambani3
7. धीरूभाई ने यमन में एक कर्मचारी के तौर पर काम किया था, और जब वो भारत आए तो वो अपने साथ एक हजार रूपये लेकर आए थे।

9 of 11
धीरूभाई अंबानी अपने दोनों बेटों के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram/dhirubhai_ambani3
8. धीरूभाई को काम से इतना प्यार था कि वो हमेशा ही नए-नए प्रोजेक्ट्स पर काम करते रहते थे। लेकिन वो अपने काम के साथ ही अपने परिवार पर भी पूरा ध्यान दिया करते थे।

10 of 11
Dhirubhai Ambani - फोटो : Social Media
9. नीता अंबानी को अपने बेटे मुकेश अंबानी के लिए धीरूभाई अंबानी ने ही पसंद किया था।
विज्ञापन

11 of 11
एंटीलिया - फोटो : Social media
10. भले ही आज मुकेश अंबानी का परिवार एंटीलिया जैसे लग्जरी और महंगे घर में रहता है, लेकिन एक वक्त था जब उनके पिता धीरूभाई अपने शुरुआती दिनों में अपने परिवार संग 2 कमरे के फ्लैट में रहा करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें