Amar Ujala Webinar: आज के समय में सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी में एक अलग जगह बना चुका है। ऐसे में लोग न सिर्फ काफी संख्या में फेसबुक, इंस्टाग्राम या यूट्यूब जैसे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं, बल्कि रोजाना इनका इस्तेमाल भी करते हैं। वहीं, अगर यूं कहा जाए कि आज के दौर में सोशल मीडिया ने लगभग सभी की जिंदगी पर कुछ न कुछ असर डाला है, तो शायद इसमें कुछ गलत न हो। इसी बात को विस्तार से समझने के लिए कि सोशल मीडिया ने महिलाओं की जिंदगी को किस तरह से बदला है। इसके लिए अमर उजाला आयोजित करने जा रहा है एक वेबिनार, जिसमें कुछ जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हमारे साथ होंगी। तो फिर हो जाइए तैयार इस वेबिनार से जुड़ने के लिए...