फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: कुछ ऐसी है दीपिका पादुकोण की आलीशान जिंदगी, करोड़ों का बंगला और शानदार कार कलेक्शन

Tue, 09 Nov 2021 11:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
दीपिका पादुकोण की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/Shaleena Nathani
बॉलीवुड जगत में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जो आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं और उनकी हर एक फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिलता है। ऐसी ही एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं दीपिका पादुकोण, जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से हर किसी को हैरान किया। दीपिका की फिल्में हों या फिर उनकी सोशल मीडिया पोस्ट, दोनों को ही फैंस का खूब प्यार मिलता है। वहीं, उनकी फैन फॉलोइंग भी देखते ही बनती है। दीपिका पादुकोण अपनी कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम के दम पर आज एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं, और फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा ही बेकरार रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका पादुकोण की लाइफस्टाइल कैसी है? उनकी संपत्ति कितनी है या उनका कार कलेक्शन कैसा है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको दीपिका के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में दीपिका पादुकोण के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
दीपिका पादुकोण की लाइफस्टाइल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock
ऐसी है दीपिका की डाइट
  • दीपिका की फिटनेस के बारे में सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यासमिन कराचीवाला ने बताया था कि दीपिका नाश्ते में दो अंडे का बाहर का सफेद वाला हिस्सा, लो फैट मिल्क, रवा, उपमा और डोसा खाती हैं। जबकि लंच में वे रोटी, ग्रील्ड फिश और ताजी सब्जियां खाना ही पसंद करती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
दीपिका पादुकोण की लाइफस्टाइल - फोटो : Pixabay
ये चीजें भी खाती हैं दीपिका
  • दीपिका पादुकोण शाम के नाश्ते में फिल्टर कॉफी, ड्राई फ्रूट्स और नट्स खाना पसंद करती हैं। वहीं, रात के खाने में वे रोटी-सब्जी, ग्रीन सलाद और सीजनल फ्रूट्स खाती हैं। जबकि इन सबके अलावा दीपिका को ताजे फलों का जूस, नारियल पानी और मीठे में डार्क चॉकलेट खाना अच्छा लगता है।

4 of 7
दीपिका पादुकोण की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/Deepika padukone
ऐसे होती है कमाई
  • बात अगर दीपिका की कमाई के जरियों की करें, तो वे फिल्मों, विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन, ब्रांड एंडोर्समेंट, पर्सनल इवेंस्टमेंट और सोशल मीडिया के जरिए अच्छी कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पद्मावत फिल्म के लिए दीपिका ने 13 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
विज्ञापन

5 of 7
दीपिका पादुकोण की लाइफस्टाइल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
शानदार है कार कलेक्शन
  • बात दीपिका पादुकोण के कार कलेक्शन की करें, तो इसमें कई महंगी व लग्जरी कारें शामिल हैं। दीपिका के पास 1.2 करोड़ रुपये की कीमत वाली ऑडी ए9, मर्सिडीज बेंज, रेंज रोवर और बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी कारें हैं।
विज्ञापन

6 of 7
दीपिका पादुकोण की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/deepika padukone
मुंबई में है आलीशान घर
  • दीपिका के पास मुंबई में आलीशान घर भी है, जिसमें हर एक सुख-सुविधा मौजूद है। साल 2013 में खरीदे गए इस घर की मार्केट वेल्यू लगभग 6 करोड़ रुपये बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दीपिका पादुकोण की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/deepika padukone
इतनी है संपत्ति
  • दीपिका के पास करोड़ों की संपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग 103 करोड़ रुपये के आसपास है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें