फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: बेहद लग्जरी है कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की जिंदगी, भारत ही नहीं विदेश में भी है आलीशान घर

Tue, 26 Oct 2021 11:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कृष्णा अभिषेक की लाइफस्टाइल - फोटो : facebook/krushna abhishek
हर कोई हर किसी को खुश कर पाए और वो भी आज के समय में, ऐसा बेहद ही कम देखने को मिलता है। लेकिन ये काम बखूबी निभा रहे हैं मशहूर कॉमेडियन और लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले कृष्णा अभिषेक। कृष्णा वैसे तो कई कॉमेडी शो का हिस्सा रहकर लोगों को गुदगुदा चुके हैं। लेकिन मौजूदा समय में वे 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा हैं और यहां अपने अलग-अलग किरदारों से लोगों को हंसाने का काम करते हैं। इसके अलावा कृष्णा अभिषेक कई फिल्में कर चुके हैं और वहां भी उनकी अदाकारी को खूब पसंद किया गया। फैेस उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट को भी खूब पसंद किया जाता है। ये उनकी कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम का ही तो फल है कि वे आज एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। तो चलिए आपको कृष्णा अभिषेक के बारे में कई खास बातें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
कृष्णा अभिषेक की लाइफस्टाइल - फोटो : facebook/krushna abhishek
ऐसी है डाइट, ऐसे रखते हैं खुद को फिट
  • बात अगर कृष्णा अभिषेक की डाइट की करें, तो उनके मुताबिक अगर खुद को फिट रखना है, तो एक अच्छी डाइट जरूर लेनी चाहिए। कृष्णा अपने खाने में सब्जियां, जूस, फल और नट्स जैसी हेल्दी चीजें खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा कृष्णा खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट, स्ट्रेचिंग, साइकिलिंग और रनिंग भी करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कृष्णा अभिषेक की लाइफस्टाइल - फोटो : facebook/krushna abhishek
ऐसे होती है मोटी कमाई
  • अब बात कृष्णा अभिषेक की कमाई की करते हैं। उनकी ज्यादातर कमाई, कॉमेड शो, फिल्म, विज्ञापन, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए होती है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे 'द कपिल शर्मा' शो के एक वीकेंड से लगभग 10-12 लाख रुपये के आसपास कमाते हैं।

4 of 6
कृष्णा अभिषेक की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/artisingh5
विदेश में भी है आलीशान घर
  • वैसे तो कृष्णा अपने मुंबई स्थित आलीशान घर में रहते हैं, जहां हर एक सुख-सुविधा मौजूद है। लेकिन इसके अलावा कृष्णा के पास विदेशी धरती में भी एक लग्जरी घर है। ये घर वेस्ट हॉलेंड के कैलिफोर्निया सिटी में है। जहां वे अपने परिवार संग छुट्टियां मनाने जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कृष्णा अभिषेक की लाइफस्टाइल - फोटो : istock
ऐसा है कार कलेक्शन
  • नजर अगर कृष्णा अभिषेक के कार कलेक्शन पर दौड़ाएं, तो इसमें ऑडी क्यू 7 जैसी कई लग्जरी कारें नजर आती हैं और इनकी कीमत लाखों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कृष्णा अभिषेक की लाइफस्टाइल - फोटो : facebook/krushna abhishek
इतनी संपत्ति के हैं मालिक
  • कृष्णा ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर काफी दौलत भी कमाई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी संपत्ति लगभग 40 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें