फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: करोड़ों के इस आलीशान घर में रहती हैं साइना नेहवाल, पास में हैं ये लग्जरी कारें

Tue, 23 Nov 2021 11:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
साइना नेहवाल की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/saina nehwal
भारत देश में एक से बढ़कर एक ऐसे चेहरे हैं, जिन्होंने हर मुकाम पर देश का नाम गर्व से ऊंचा किया। ऐसी है एक बैडमिंटन खिलाड़ी हैं साइना नेहवाल, जिन्होंने खेल के मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर देश को कई मैडल दिलवाए। साइना पद्मश्री और राष्ट्रीय गांधी जैसे कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं। खेल की दुनिया में साइना नेहवाल के खेल का डंका बजता है और हर कोई उनके खेलने के स्टाइल को खूब पसंद करता है। सोशल मीडिया पर भी साइना नेहवाल की पोस्ट को फैंस का काफी प्यार मिलता है। इस बात में कोई दो राय नहीं कि अपनी कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम के दम पर आज वे एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। वहीं, आज साइना नेहवाल अपने शानदार खेल के अलावा अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। तो चलिए आपको साइना नेहवाल के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
साइना नेहवाल की लाइफस्टाइल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
ऐसे रखती हैं खुद को फिट
  • खुद को फिट रखने के लिए साइना नेहवाल अपनी डाइट का विशेष ध्यान देती हैं। वे रोजाना वर्कआउट और योगा करने के अलावा ध्यान भी लगाती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
साइना नेहवाल की लाइफस्टाइल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
ऐसी है डाइट
  • साइना रोजाना सुबह का नाश्ता करती हैं, और इसमें उन्हें अंडा खाना काफी पसंद है। जबकि दोपहर में वे उबला खाना खाना पसंद करती हैं। वहीं, रात का खाना वे साढे सात से आठ बजे के बीच खा लेती हैं, जिसमें वे सब्जियों के अलावा अन्य खाद्य पदार्थ खाती हैं।

4 of 7
साइना नेहवाल की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/saina nehwal
ऐसे होती है कमाई
  • साइना नेहवाल सालाना अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। खेल की फीस, ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन और ब्रांड प्रमोशन के जरिए उनकी कमाई होती है। साइना उन लोगों की लिस्ट में भी शामिल हैं, जो काफी महंगे विज्ञापन करते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
साइना नेहवाल की लाइफस्टाइल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
ऐसा है कार कलेक्शन
  • बाकी सेलेब्स की तरह ही साइना नेहवाल के पास भी लग्जरी कारों का कार कलेक्शन है। उनके पास जो महंगी व लग्जरी कारें हैं, उनमें मिनी कूपर, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज बेंज जैसी कारें शामिल हैं।
विज्ञापन

6 of 7
साइना नेहवाल की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/saina nehwal
घर नहीं ये महल है
  • बात अगर साइना नेहवाल के घर की करें, तो ये बेहद ही आलीशान है जो की हैदराबाद में स्थित है। इस घर को साइना की जरूरत के हिसाब से डिजाइन किया गया है और इसमें हर एक सुख-सुविधा मौजूद है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घर की मार्केट कीमत लगभग 4.6 करोड़ रुपये के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
साइना नेहवाल की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/saina nehwal
इतनी संपत्ति की हैं मालकिन
  • बात अगर साइना नेहवाल की कुल संपत्ति की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेट वर्थ लगभग 36 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वहीं, साइना हर महीने 40 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें