फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: कपिल शर्मा शो से लाखों रुपये की कमाई करती हैं अर्चना पूरन सिंह, इस आलीशान घर की हैं मालकिन

Sat, 16 Oct 2021 11:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अर्चना पूरन सिह की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/archana puran singh
बॉलीवुड इंडस्ट्री में आपको कई ऐसे चेहरे नजर आएंगे, जो 90 के दशक से लेकर अब तक कहीं न कहीं किसी न किसी रूप में नजर आते हैं। कभी फिल्मों में तो अब रियलिटी शो में। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं अर्चना पूरन सिंह। जिन्हें आपने फिल्मों में कभी मां के, तो कभी किसी टीचर का किरदार निभाते हुए देखा होगा। लेकिन मौजूदा समय में वे 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आती हैं। अर्चना पूरन सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, क्योंकि वे एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। वहीं, असल जिंदगी में अर्चना पूरन सिंह की एक झलक पाने के लिए भी उनके फैंस बेकरार रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि अर्चना पूरन सिंह कितनी संपत्ति की मालकिन हैं? वे कैसी लाइफस्टाइल जीती हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अर्चना पूरन सिह की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/archana puran singh
ऐसे हुई शुरुआत
  • दरअसल, अर्चना पूरन सिह ने कई फिल्मों में काम किया। इसमें अग्निपथ, कुछ कुछ होता है, दे दना दन, राजा हिंदुस्तानी, जलवा जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं। वहीं साल 1993 में वे टीवी जगत में आईं और यहां उनकी शुरुआत शो 'वाह क्या सीन है' हुई थी, जो काफी हिट साबित हुआ था। इसके बाद अर्चना लगातार आगे बढ़ती गईं।
विज्ञापन

3 of 6
अर्चना पूरन सिह की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/archana puran singh
ऐसी होती है कमाई
  • बात अगर अर्चना पूरन सिंह के कमाई के जरियों की करें, तो इसमें फिल्में, टीवी शो, विज्ञापन, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया जैसी चीजें शामिल हैं। जहां से अर्चना लाखों रुपये से भी ज्यादा की कमाई करती हैं।

4 of 6
अर्चना पूरन सिह की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/archana puran singh
कपिल शर्मा शो से मिलते हैं इतने पैसे
  • मौजूदा समय मे अर्चना पूरन सिंह कपिल शर्मा शो से जुड़ी हैं और यहा उन्हें काफी ठहाके लगाते हुए देखा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, वे एक एपिसोड के लगभग 10 लाख रुपये तक लेती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अर्चना पूरन सिह की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/archana puran singh
इस आलीशान घर की मालकिन हैं अर्चना
  • बात अब अर्चना पूरन सिह के घर की कर लेते हैं, जो किसी महल से कम नहीं है। उन्होंने अपना आलीशान आशियाना मुंबई से थोड़ी दूर मड आइलैंड पर बसा रखा है। इस बंगले में हर सुख-सुविधा मौजूद है और यहा वे अपने पूरे परिवार संग रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अर्चना पूरन सिह की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/archana puran singh
इतनी संपत्ति की हैं मालकिन
  • अर्चना पूरन सिंह ने काफी शौहरत और दौलत कमाई है। बात अगर उनकी नेट वर्थ की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति  222 करोड़ रुपये के आसपास है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें