फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: इस आलीशान बंगले में रहते हैं रतन टाटा, लग्जरी कारें ही नहीं फाइटर जेट के भी हैं शौकीन

Fri, 15 Oct 2021 10:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
रतन टाटा - फोटो : Instagram/Ratan Tata
कहते हैं अगर मेहनत पूरी लगन के साथ की जाए, तो फिर जीत आपकी निश्चित है और इसका सबसे बड़ा और अच्छा उदाहरण हैं देश के सबसे बड़े और सम्मानित उद्योगपतियों में से एक रतन टाटा। टाटा ग्रुप को वे ऊंचाईयों पर ही नहीं बल्कि बुलंदियों तक ले गए और आज लगभग पूरे विश्व में टाटा का डंका बजता है। टाटा ग्रुप के अंदर कई कंपनियां आती हैं, जो अलग-अलग तरह के बिजनेस में डील करती हैं। वहीं, बात अगर रतन टाटा की करें, तो उन्होंने अपने बिजनेस को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए काफी मेहनत और कठिन परिश्रम किया है, जो किसी से छुपा नहीं हैं। आज अपनी मेहनत के दम पर ही रतन टाटा एक लग्जरी लाइफ जीने के लिए जाने जाते हैं और उनके पास किसी भी चीज की कमी नहीं हैं। उनके पास कई लग्जरी कारें और आलीशान बंगला भी है। तो चलिए आपको बताते हैं रतन टाटा की लाइफस्टाइल के बारे में, जिसे हर कोई जरूर जानना चाहेगा।
विज्ञापन

2 of 8
रतन टाटा की लाइफस्टाइल - फोटो : Facebook/Swasthi's Recipes
खाने में पसंद हैं ये चीजें
  • रतन टाटा को चॉकलेट के अलावा खाने मे कई चीजें पसंद हैं। उन्हें पारसी डिश और गुजराती खाने का स्वाद लेना काफी ज्यादा अच्छा लगता है। वहीं, उनके शेफ का नाम परवेज पटेल है, जो काफी ज्यादा मशहूर हैं। शेफ के मुताबिक, रतन टाटा को मटन पुलाव दाल, अखरोट से भरपूर कस्टर्ड और लहसुन के साथ पकी हुई खट्टी-मीठी मसूर दाल खाना काफी पसंद है।
विज्ञापन

3 of 8
रतन टाटा की लाइफस्टाइल - फोटो : istock
ड्रीम प्रोजेक्ट नेनो
  • रतन टाटा ने एक सपना देखा कि आम लोग भी कार की सवारी कर सके। इसके लिए उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट नेनो के अंतर्गत भारत मे सबसे सस्ती कार उतारी और उसे नाम दिया नेनो कार।

4 of 8
रतन टाटा की लाइफस्टाइल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
पार्किग की शोभा बढ़ाती हैं ये लग्जरी कारें
  • बात रतन टाटा के कार कलेक्शन की करें, तो उन्हें लग्जरी करों का काफी शौक है। उनके पास जगुआर, मर्सिडीज एसएल 500, फरारी कैलिफोर्निया और लैंड रोवर फ्रीलैंडर जैसी कई लग्जरी व महंगी कारें हैं।
विज्ञापन

5 of 8
रतन टाटा की लाइफस्टाइल - फोटो : facebook/Suryakant Sadhu
कार ही नहीं फाइटर जेट से भी है प्यार
  • जितना प्यार रतन टाटा को कारों से है, उतना ही प्यार वे फाइट जेट से भी करते हैं। उनके पास पायलट का लाइसेंस है, तभी तो वे भारतीय एयर फोर्स का ए-16 फाइटर जेट उड़ा चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 8
रतन टाटा की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/Ratan Tata
डॉग्स भी हैं काफी पसंद
  • रतन टाटा को डॉग्स काफी पसंद हैं। उनके पास दो जर्मन शेफर्ड ब्रीड के डॉग्स हैं और वे अक्सर अपने खाली समय मे इनके साथ खेलते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
रतन टाटा की लाइफस्टाइल - फोटो : https://www.facebook.com/anshuman.kar.96
रहते हैं इस आलीशान बंगले में
  • रतन टाटा हर सुख-सुविधाओं से लैस एक आलीशान बंगले में रहते हैं, जो कि मुंबई के कोलाबा में समुद्र किनारे बना हुआ है। ये तीन मंजिला बंगला 13 हजार वर्ग फीट में फैला हुआ है। वहीं, इसके पहले हिस्से में पार्टी के लिए सन डेक और लिविंग एरिया है। जबकि बाकी हिस्सों में जिम, लाइब्रेरी, स्वीमिंग पूल, लाउंज, स्टडी रूम है।
विज्ञापन

8 of 8
रतन टाटा की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/Ratan Tata
इतनी है संपत्ति
  • बात अगर रतन टाटा की संपत्ति की करें, तो सेलिब्रिटी नेट वर्थ डॉट कॉम के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग एक बिलियन डॉलर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें