भारत में कई ऐसे बिजनेसमैन हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपनी कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम के दम पर अपने बिजनेस को बढ़ाया, बल्कि अपनी कंपनियों के जरिए भारत के विकास में योगदान देने से भी पीछे नहीं हटते। ऐसे ही एक बिजनेसैन हैं आनंद महिंद्रा, जिनके काम करने के तरीके को हर कोई पसंद करता है। आनंद महिंद्रा 'महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड' के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधकारी भी हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने के लिए जाने जाते हैं, और आए दिन कुछ न कुछ शानदार शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा लोग आनंद महिंद्रा को एक मददगार के रूप में भी जानते हैं, जो लोगों की मदद से कभी पीछे नहीं हटते हैं। लेकिन क्या आप आनंद महिंद्रा की लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं? क्या आपको पता है कि उनका कार कलेक्शन कैसा है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको आनंद महिंद्रा के बारे में कई खास बातें बताते हैं।