फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: रेखा बिना फिल्मों में काम किए भी ऐसे कमा लेती हैं करोड़ों रुपये, जीती हैं लग्जरी लाइफ

Thu, 28 Oct 2021 11:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
रेखा की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rekhajix
बॉलीवुड जगत में कई सेलेब्स आए और कई गए, लेकिन कई ऐसे हैं जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं। फैंस इनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं और इनकी फिल्मों को तो दर्शकों का दिल खोलकर ढेर सारा प्यारा मिलता है और इन सब में बिल्कुल फिट बैठती हैं बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा। जी हां, रेखा ने अपनी दमदार अदाकारी के दम पर बड़े पर्दे पर एक से बढ़कर एक सुपर डुपर हिट फिल्में दी। आज वे दुनिया की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं और ये सब हुआ है रेखा की कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम के दम पर। रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है और वे आज एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। रेखा अपनी लग्जरी लाइफ के लिए भी जानी जाती हैं। तो चलिए आपको उनके बारे में कई खास बातें बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में मशहूर अभिनेत्री रेखा के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 9
रेखा की लाइफस्टाइल - फोटो : iStock
ऐसे रखती हैं खुद को फिट
  • दरअसल, अपने एक इंटरव्यू में रेखा ने बताया था कि वे अपने खाने में ज्यादातर सब्जियां, सलाद और दही खाना पसंद करती हैं। वहीं, वे चावल नहीं बल्कि रोटी खाती हैं। उनकी डाइट में एवोकाडो, हरी सब्जियां और ब्रोकली जैसी चीजें शामिल रहती हैं। इसके अलावा रेखा रोजाना लगभग 10-12 गिलास पानी पीती हैं, जिससे उनके चेहरे पर ग्लो आता है।
विज्ञापन

3 of 9
रेखा की लाइफस्टाइल - फोटो : Istock
शाम साढ़े 7 बजे हो जाता है रात का खाना
  • बात रेखा के रात के खाने की करें, तो वे शाम को लगभग साढ़े 7 बजे से पहले खाना खा लेती हैं। वहीं, उन्हें ज्यादा फैट वाली चीजें, तेल वाली चीजें और जंक फूड खाने से बचती हैं। जबकि वे रोजाना वर्कआउट और योगा करती हैं।

4 of 9
रेखा की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rekhajix
अमिताभ से रिश्ते की खबर और फिर जुदाई
  • वैसे तो रेखा ने बड़े पर्दे पर एक से बढ़कर एक अभिनेताओं के साथ काम किया, लेकिन फिल्मी पर्दे पर उनकी जोड़ी को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काफी पसंद किया गया। वहीं, दोनों के बीच अफेयर की खबरों ने भी काफी जोर पकड़ा। हालांकि, साल 1973 में जया भादुरी के साथ अमिताभ बच्चन की शादी हो गई और इसके बाद रेखा और बिग बी का रास्ता हमेशा के लिए अलग हो गया।
विज्ञापन

5 of 9
रेखा की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rekhajix
साड़ियों का शानदार कलेक्शन
  • रेखा के साड़ी लुक को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। रेखा के पास एक से बढ़कर एक बनारसी साड़ियों से लेकर न्यू ट्रेंड तक की साड़ियों का जबरदस्त कलेक्शन है। इसके अलावा उन्हें ज्वेलरी पहनने का भी काफी शौक है। 
विज्ञापन

6 of 9
रेखा की लाइफस्टाइल - फोटो : istock
ऐसा है कार कलेक्शन
  • बाकी सेलेब्स की तरह ही रेखा के पास भी लग्जरी और महंगी कारों का एक शानदार कलेक्शन है। इसमें ऑडी ए3 कार (कीमत लगभग 33 से 36 लाख रुपये से ज्यादा), होंडा सिटी कार (कीमत लगभग 8.77 लाख से लेकर 13.93 रुपये तक) और इसके अलावा रेखा के पास बीएमडब्ल्यू से लेकर एक्सयूवी जैसी कई लग्जरी कारें हैं।
विज्ञापन

7 of 9
रेखा की लाइफस्टाइल - फोटो : iStock
ऐसे होती है कमाई
  • एक समय था, जब रेखा फिल्मों में काम करके अच्छी कमाई करती थीं। लेकिन लंबे समय से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना रखी है, लेकिन फिर भी उनकी कमाई काफी अच्छी हो जाती है। इसमें ब्रांड एंडोर्समेंट, ब्रांड एंबेसडर, इवेंट्स के शुभारंभ, स्टोरी ओपनिंग जैसी चीजें शामिल हैं। जहां से वे अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं।

8 of 9
रेखा की लाइफस्टाइल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
मुंबई के अलावा यहां हैं आलीशान घर
  • रेखा के पास मुंबई के बांद्रा के बैंडस्टैंड एरिया में करोड़ों की कीमत वाला आलीशान बंगला है। जहां उनके पड़ोसी किंग खान शाहरुख खान और फरहान अख्तर हैं। इसके अलावा रेखा के पास मुंबई और दक्षिण भारत में कई प्रॉपर्टी हैं, जो उन्होंने किराए पर दे रखी हैं।
विज्ञापन

9 of 9
रेखा की लाइफस्टाइल - फोटो : istock
इतनी है नेट वर्थ
  • बात रेखा की नेट वर्थ की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ 40 मिलियन डॉलर के आसपास है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें