फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते लेवल को झट से कम करेंगे ये 5 घरेलू उपाय, जानिए इस्तेमाल का तरीका

Thu, 11 Jun 2020 10:43 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कोलेस्ट्रॉल - फोटो : सोशल मीडिया
शरीर में नई कोशिकाओं और हार्मोंस को व्यवस्थित रखने में कोलेस्ट्रॉल बहुत अहम भूमिका निभाता है। यह एक केमिकल कंपाउंड है, जो हमारे लिवर में होता है। यूं कहें तो कोलेस्ट्रॉल नरम मोम या वसा जैसा पदार्थ होता है। शरीर में जब यह निर्धारित मात्रा से बढ़ जाता है तो कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। 40 साल की उम्र पार कर जाने के बाद कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से शरीर में दिल के दौरे व दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आप कोलेस्ट्रॉल को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
कोलेस्ट्रॉल - फोटो : अमर उजाला
कोलेस्ट्रॉल का निर्माण
शरीर में अस्सी फीसदी कोलेस्ट्रॉल का निर्माण लीवर के जरिए होता है। वहीं इसकी 20 फीसदी मात्रा भोजन के जरिए शरीर में पहुंचती है। इसके दो प्रकार होते हैं, एक कम घनत्व वाला लिपोप्रोटीन (एलडीएल) और दूसरा उच्च घनत्व वाला लिपोप्रोटीन (एचडीएल)। उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन यानी एचडीएल को अच्छा कोलेस्ट्रॉल माना जाता है। शरीर में एलडीएल की मात्रा बढ़ जाने से कई गंभीर नुकसान होते हैं। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने के लिए घरेलू उपायों के बारे में...
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लहसुन
लहसुन का इस्तेमाल कई तरह के घरेलू नुस्खों में किया जाता है। वजन घटाने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और पाचन में लहसुन बहुत मददगार है। इसके साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित में भी लहसुन बहुत फायदेमंद है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर आप रोजाना लहसुन की चाय या फिर लहसुन को छिलके समेत चबाएं। लहसुन में एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है।

4 of 7
नारियल का तेल - फोटो : Pixabay
नारियल तेल
नारियल तेल की मदद से आप बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल के साथ वजन को भी आसानी से कम कर सकते हैं। शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में नारियल तेल बहुत मददगार है। इसके साथ ही नारियल का तेल बैड कोलेस्ट्रॉल को कम भी करता है। आप खाना पकाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप सुबह में रोजाना एक चम्म्च नारियल तेल का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
लेमनग्रास ऑयल - फोटो : फाइल फोटो
लेमनग्रास ऑयल 
कोलेस्ट्रॉल कम करने में लेमनग्रास एसेंशियल ऑयल मदद कर सकता है। लेमनग्रास में एनाल्जेसिक और एंटी इंफ्लामेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं और खून पतला करने में भी सहायक हैं। आप 1 गिलास पान में 3-4 बूंद लेमनग्रास ऑयल को डालकर पी सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
मेथी - फोटो : अमर उजाला
मेथी
कैल्शियम, पोटेशियम, सेलेनियम, लोहा, जस्ता, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे खनिज तत्वों से भरपूर मेथी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करती है। इसके सेवन से लिपोप्रोटीन यानी एलडीएल का स्तर घटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फिश ऑयल
फिश ऑयल यानि मछली के तेल में ओमेगा -3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा होती है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फैटी एसिड सहायक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें