फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दौर में इन टिप्स से पाएं बेहतर नौकरी और दूर करें बेरोजगारी

Thu, 18 Feb 2021 09:58 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
इन टिप्स से पाएं बेहतर नौकरी और दूर करें बेरोजगारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
संक्रामक महामारी कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में लॉकडाउन लगने से करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए थे। लाखों लोग अभी भी बेहतर रोजगार और नौकरियों की तलाश कर रहे हैं। जिन स्थानों पर लॉकडाउन खत्म हो गया है वहां उद्योग, कंपनियां और संस्थान खुलने लगे हैं। इनमें पुन: कामकाज और नई भर्तियां शुरू होने लगी है, लेकिन रोजगार के मानदंड कुछ बदल गए हैं। न्यू नॉर्मल के तहत औद्योगिक संस्थानों और कंपनियों की अपने कर्मियों से अपेक्षाएं भी बढ़ गई हैं। ऐसे में हमारे विशेषज्ञों के बताए हुए ये टिप्स आपको नई नौकरी दिलाने और अपना करियर बदलने में भी मददगार साबित होंगे...  
विज्ञापन

2 of 8
इन पांच टिप्स को अपनाएं, नौकरी और करियर बदलने में नहीं होगी दिक्कत - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि नौकरी चाहने वाले अधिकांश बेरोजगार नए अवसरों की तलाश कर रहे हैं और संभावित तौर पर कई लोग अपनी करियर इंडस्ट्री भी बदलने की सोच रहे हैं। वास्तव में, 2020 की दूसरी तिमाही में, लगभग 20% नौकरी चाहने वालों ने अपनी नई नौकरी की शुरुआत करने के लिए उद्योगों और कंपनियों को बदल लिया था। यह संख्या 2020 की पहली तिमाही से 15% अधिक है। अगर आप भी नौकरी ढूंढ़ रहे हैं या करियर बदलना चाह रहे हैं तो दुनिया के ख्यातनाम करियर विशेषज्ञों के बताए टिप्स के लिए अगली स्लाइड देखें ...  
विज्ञापन

3 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
जो आप चाहते हैं, उसे लेकर स्पष्ट रहें 
आप हर नौकरी के लिए अपना रिज्यूम या बायोडाटा भेजते हैं तो यह आदत छोड़ दें। करियर कोच बताते हैं कि नोकरी के लिए आवेदन से पूर्व यह जान लें कि वह नौकरी क्या है और यह जानना भी उतना ही जरूरी है कि आप वास्तव में करना क्या चाहते हैं और क्या नहीं करना चाहते हैं। ऐसा करने के लिए, वे उन सेक्टर या संभावित नौकरियों की एक सूची बनाने की सलाह देते हैं जो आपके काम की हैं। जिनमें आप अपना सर्वश्रेष्ठ काम कर सकते हैं। इसी के साथ अपने ऐच्छिक वेतन और भत्तों की कसौटी पर भी जांच लें, ताकि बाद में आपको अफसोस न हो। 

4 of 8
career
अपनी पेशेवर छवि को अपडेट करें 
एक बार जब आप करियर इंडस्ट्री बदलने या नए नौकरी का विचार कर लेते हैं, तो आपको अपने प्रोफाइल और अपनी छवि को उसी अनुसार ढाल लेना चाहिए। चाहे बात आपके रिज्यूम की हो या आपके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की अथवा लिंक्डइन प्रोफाइल की। हर जगह आपकी पेशेवर झलक मिलनी चाहिए। इसके लिए अपने रिज्यूम में नई नौकरी, जिसके लिए आप आवदेन करने का मन बना रहे हैं, के अनुसार बदलाव करें। ऐसे ही बदलाव अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बायो में भी करें और लिंक्डइन प्रोफाइल को अपडेट करना न भूलें।
विज्ञापन

5 of 8
career
सक्रियता बनाकर रखें 
यथासंभव नए करियर और नई नौकरी के क्षेत्र से जुड़े संदेश पोस्ट करते रहें ताकि नियोक्ताओं को लगे की आप उस इंडस्ट्री के बारे में जानकारी रखते हैं और नौकरी न होने के बावजूद लगातार खुद को अपडेट रखे हुए हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप प्रोग्राम मैनेजर के रूप में फाइनेंस में काम कर रहे हैं और आपका लक्ष्य टेक कंपनी में प्रोडक्ट मैनेजर बनना है, तो आपको टेक कंपनियों पर शोध करना चाहिए और देखना चाहिए कि उनकी नौकरी का विवरण कैसा दिखता है। इस तरह से आप एक ऐसा रिज्यूम बना सकते हैं, जो आपकी लक्षित कंपनियों की तलाश में है।
विज्ञापन

6 of 8
career
प्रशिक्षण की आवश्यकता को जानें 
अपने पेशेवर छवि को अपडेट करने और अपना संबंधित सेक्टर पर रिसर्च करने के अलावा यह जानना महत्वपूर्ण है कि उस क्षेत्र में सफल बनने के लिए आपको अतिरिक्त प्रशिक्षण की आवश्यकता है या नहीं। यदि आप जरूरत महसूस करते हैं, तो यह देखें कि उन नए स्किल्स को सीखने में  कितना समय, कितनी ऊर्जा और वित्तीय संसाधनों का उपयोग करना पड़ेगा। कई ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म ऐसे लोगों को मुफ्त पाठ्यक्रम और तकनीकी प्रशिक्षण दे रही हैं, जिन्हें महामारी के परिणामस्वरूप नौकरी गंवानी पड़ी थी। टेक दिग्गज गूगल डेटा एनालिटिक्स, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और यूएक्स में ऑनलाइन प्रमाणपत्र के लिए 1,00,000 छात्रवृत्तियां भी दे रही हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
Career tips
प्रभावी कौशल और अनुभव को प्रदर्शित करें 
जब आप करियर और नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं, तो यह स्पष्ट करना जरूरी है कि आप अपनी वर्तमान नौकरी और एस इंडस्ट्री को क्यों छोड़ रहे हैं, साथ ही साथ यह भी प्रभावी ढंग से स्पष्ट कर सकते हैं कि आपके पूर्ववर्ती काम के अनुभव को नई नौकरी के साथ कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। करियर विशेषज्ञ बताते हैं कि कम्युनिकेशन, ग्राहक सेवा, ग्राहक संबंध, विवाद समाधान और इनोवेटिव थिंकिंग सभी इंडस्ट्री में अहम हैं। इसलिए अपने इन स्किल्स को अपने रिज्यूम और साक्षात्कार में इस्तेमाल अवश्य करें। हम सभी लोगों के लिए काम के दौरान चाहे हम ग्राहक हों, नेतृत्वकर्ता हो, टीम के सदस्य हों या कुछ और, अन्य लोगों के साथ काम करने, समस्याओं को हल करने और मीटिंग के दौरान टेबल पर नए विचारों को लाकर रचनात्मक / अभिनव तरीके से सोचने की क्षमता प्रदर्शित करने में सक्षम होना बहुत महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन

8 of 8
career
अपने नेटवर्क का इस्तेमाल करें 
नए नौकरी हो या नई इंडस्ट्री में जाना हो अथवा कुछ नया काम शुरू करना हो, यह बहुत जरूरी है कि आप उस क्षेत्र से संबंधित अनुभवी लोगों और विशेषज्ञों से जानकारी लें। कोरोना महामारी के कारण व्यक्तिगत मुलाकात और सामूहिक मेलजोल का चलन कम हो गया है, लेकिन आप अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इसमें बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने लिंक्डइन कनेक्शन में देखें कि कौन उस क्षेत्र से जुड़ा है जिसमें अब आप जाना चाहते हैं। उन्हें सीधे मैसेज करें और उनसे संवाद स्थापित करें। आपको उन लोगों से भी बात करनी चाहिए, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद कर सकें। साथ ही आपका मार्गदर्शन कर सकें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें