कई लोग आजकल नौकरी छोड़ कर बिजनेस करना चाहते हैं। लेकिन ज्यादा पूंजी ना होने के कारण उनको लगता है कि बिजनेस सेट नहीं हो पाएगा। मगर बिजनेस शुरू करने के लिए पूंजी से ज्यादा एक अच्छे आइडिया की जरूरत होती है। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ बिजनेस आइडियाज जो आप 1 लाख तक के अंदर शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
सिर्फ 1 लाख की लागत और कमाई बंपर, ये रहे शानदार बिजनेस आइडिया
2 of 8
- फोटो : Getty Images
फूड वैन
पश्चिमी देशों की तरह भारत में भी फूड वैन काफी लोकप्रिय हो रही है। आप भी अपनी फूड वैन खोल कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको FSSAI से लाइसेंस लेना होगा। फिर आप अपनी पसंद का कोई भी व्यंजन अपने फूड वैन पर बेच सकते हैं। चाहें तो फूड ट्रक इंडिया के जरिए अपनी वैन को अपने तरीके से डिजाइन भी करा सकते हैं।
विज्ञापन
सिर्फ 1 लाख की लागत और कमाई बंपर, ये रहे शानदार बिजनेस आइडिया
3 of 8
- फोटो : Getty Images
सैलून
अपने लुक्स को लेकर सभी आजकल काफी सजग हो गए हैं और इसके लिए पैसे खर्च करने से भी नहीं कतराते। ऐसे समय में सैलून खोलना एक बढ़िया विकल्प है। ब्यूटी प्रोडक्ट्स और मशीनें ला कर आप एक लाख के अंदर शानदार सैलून खोल सकते हैं।
सिर्फ 1 लाख की लागत और कमाई बंपर, ये रहे शानदार बिजनेस आइडिया
4 of 8
- फोटो : Getty Images
फ्लोरिस्ट
अगर फूलों से प्यार है तो फ्लोरिस्ट बन कर आप खूब कमाई कर सकते हैं। आपको बस फूलों की समझ और क्रिएटिविटी का जरूरत है। आप चाहें तो खुद फूलों की खेती भी कर सकते हैं या सीधे बाजार से खरीद सकते हैं। फिर पार्टी हो या पूजा, हर जगह फूलों की सप्लाई करिए।
विज्ञापन
सिर्फ 1 लाख की लागत और कमाई बंपर, ये रहे शानदार बिजनेस आइडिया
5 of 8
- फोटो : Getty Images
कोचिंग सेंटर
कोचिंग इंस्टी्यूट एजूकेशन सिस्टम का हिस्सा बन चुके हैं। लगभग सभी बच्चे अच्छे नंबरों के लिए कोचिंग इंस्टी्यूट्स का सहारा लेते हैं। कोचिंग सेंटर खोल कर आप ना ही सिर्फ उनके भविष्य में योगदान दे सकते हैं बल्कि इसे कमाई का एक जरिया भी बना सकते हैं।
विज्ञापन
सिर्फ 1 लाख की लागत और कमाई बंपर, ये रहे शानदार बिजनेस आइडिया
6 of 8
- फोटो : Getty Images
डेयरी
डेयरी फार्म खोलने के कई फायदे हैं। कम लागत और अच्छी कमाई के अलावा इसमें टैक्स से भी बचा जा सकता है। खेती और पशु पालन पर सरकार कोई टैक्स नहीं लगाती है। एक लाख के अंदर डेयरी फार्म सबसे बढ़िया विकल्प है।
विज्ञापन
सिर्फ 1 लाख की लागत और कमाई बंपर, ये रहे शानदार बिजनेस आइडिया
7 of 8
- फोटो : Getty Images
बुटीक
फैशनेबल कपड़ो की डिमांड हमेशा रहती है। इसलिए बुटीक खोलना कभी भी घाटे का सौदा नहीं होता। लागत बस कपड़े और सिलाई मशीनों में आएगी। घर बैठे भी आप यह कारोबार शुरू कर सकते हैं।
सिर्फ 1 लाख की लागत और कमाई बंपर, ये रहे शानदार बिजनेस आइडिया
8 of 8
- फोटो : Getty Images
कंफेक्शनरी शॉप
मीठा खाना किसे नहीं पसंद। लेकिन मिठाई की पसंद आज जलेबी और रबड़ी से आगे बढ़कर चॉकलेट और पेस्ट्री तक आ पहुंची है। कंफेक्शनरी मीठे को कहते हैं। इसके अंदर टॉफी से लेकर कैंडी और क्रीमरोल से लेकर केक, पेस्ट्री सभी आते हैं। अगर आप बेकिंग में दिलचस्पी रखते हैं तो खुद ही अलग-अलग चीजें बनाकर बेच सकते हैं।