भारतीय पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह विश्व बॉक्सिंग संगठन (WBO) के एशिया पेसेफिक मिडलवेट चैंपियन हैं। अपने करियर में इस खिताब को हासिल करने से पहले विजेंदर ने अपने करियर में ओलंपिक मेडल भी जीता है, जिसे वो अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं।
विज्ञापन
“विजेंदर की वजह से भारत का अपमान होगा, बेमतलब है भारत का ओलंपिक मेडल”
2 of 5
विजेंदर सिंह
2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले विजेंदर 17 दिसंबर को तंजानिया के बॉक्सर और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन फ्रांसिस चेका के खिलाफ रिंग में उतरने वाले हैं। चेका ने विजेंदर का मजाक उड़ाते हुए उन्होंने बड़े धमकी दी है।
विज्ञापन
“विजेंदर की वजह से भारत का अपमान होगा, बेमतलब है भारत का ओलंपिक मेडल”
3 of 5
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने कहा कि विजेंदर का ओलंपिक मेडल बेमतलब है। उन्होंने कहा कि वो 17 दिसंबर को विजेंदर को धूल चटा कर इस बात को साबित भी कर देंगे। चेका विजेंदर को उनके बेल्ट के लिए चुनौती देने वाले हैं।
“विजेंदर की वजह से भारत का अपमान होगा, बेमतलब है भारत का ओलंपिक मेडल”
4 of 5
विजेंदर सिंह
इस मुद्दे पर विजेंदर ने सीधे कमेंट करने से मना कर दिया। विजेंदर ने कहा कि वो रिंग में चेका को जवाब देंगे। चेका खुशकिस्मत थे कि वो यह सब बोल पाए। यदि वो जनता के सामने यह बात बोलते, तो देशवासी उन्हें मेरे मेडल की कीमत बताते।
“विजेंदर की वजह से भारत का अपमान होगा, बेमतलब है भारत का ओलंपिक मेडल”
5 of 5
विजेंदर सिंह
- फोटो : getty
चेका ने कहा, “विजेंदर को अफसोस होगा कि उन्होंने मुझसे मुकाबला करने का फैसला क्यों किया। मुझे दुख है कि भारत ने मेरे खिलाफ विजेंदर को चुना है। विजेंदर पहले से ही डरे हुए हैं। विजेंदर की वजह से शनिवार को भारत का अपमान होगा।”