साल 2014 में 'मेक इन इंडिया' की जब शुरुआत हुई थी, उस समय भारत में मोबाइल कंपनियों का बाजार लगभग 19,000 करोड़ रुपये का था। लेकिन इस पहल के बाद महज दो सालों में ही इसमें रिकॉर्ड 373 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। 2016-17 में यह बाजार 90,000 करोड़ तक पहुंच गया था। 'मेक इन इंडिया' की घोषणा के बाद से लगभग 40 मोबाइल फोन कंपनियों ने अपना प्लांट भारत में स्थापित किया है। अब ये आंकड़ा और भी बढ़ गया होगा।