फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC 2022: लेखपाल भर्ती में हिंदी के किन टॉपिक्स से पूछे जाते हैं प्रश्न और पिछली भर्ती में इससे पूछे गए थे किस तरह के प्रश्न, देखें यहाँ

सार

लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। इस भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कई सालों के बाद आयोजित हो रही लेखपाल भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तारीखों का इंतजार है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा इस भर्ती के लिए सात जनवरी 2022 से 28 जनवरी के बीच आवेदन मांगे गए थे और केवल प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने की अनुमति दी गई थी। यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग अगले कुछ दिनों के भीतर इसकी परीक्षा के लिए तारीखों का ऐलान कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आपने भी लेखपाल भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो इसकी बेहतर एवं कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के  लेखपाल हिंदी FREE EBooks- Download PDF की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
exam - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सेक्शन है महत्वपूर्ण :

लेखपाल भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से 25-25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में हिंदी सेक्शन बेहद ही महत्वपूर्ण है और इसमें अभ्यर्थियों से समास, पर्यायवाची, विलोम, तत्सम एवं तद्भव, संधियां, वाक्यांश, लोकोक्तियां एवं मुहावरे, वाक्य संसोधन, लिंग, वचन, कारक, काल, वर्तनी, त्रुटि से संबंधित, अनेकार्थी शब्द जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए लेखपाल की पिछली भर्ती में हिंदी विषय से पूछे गए कुछ प्रश्न आगे दिए गए हैं :
1. “ऊँट के मुँह में जीरा ” इस मुहावरे का अर्थ क्या होगा?
(A) बहुत अधिक खाने वाले को बहुत कम देना   (B) जानवर को दवाई देना   (C) बड़े प्राणी को सान्त्वना देना सान्त्वना दे   (D) बहुत बड़े प्राणी का भोजन बनना
उत्तर : A
2. “जूते चाटना” इस मुहावरे का अर्थ क्या होगा?
(A) इधर-उधर घूमना   (B) घूस देना   (C) जूतों को चमकदार बनाना   (D) खुशामद करना
उत्तर : D
3. “रीत्यनुसार” शब्द का संधि-विच्छेद क्या होगा ? 
(A) रीति + अनुसार   (B) रीत्यू + अनुसार   (C) रीतु + अनुसार   (D) रीत + अनुसार
उत्तर : A
4. "किसी की सहायता करने वाला” इसे एक शब्द में क्या कहेंगे?
(A) सहायक   (B) सहृदय   (C) सहचर   (D) सहकार
उत्तर : A
विज्ञापन

3 of 4
सरकार नौकरी भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
5. "भला चाहने वाला” इसे एक शब्द में क्या कहेंगे?
(A) निःस्वार्थ   (B) पुण्यात्मा   (C) हितैषी   (D) सहायक
उत्तर : C
6. “विद्वान” शब्द का स्त्रीलिंग क्या होगा ?
(A) विदुषी   (B) विद्वती   (C) विद्यामती   (D) विद्यावंती
उत्तर : A
7. निम्नलिखित शब्दों में से तद्भव शब्द का चयन कीजिए :
(A) प्यास   (B) प्रांगण   (C) उद्वेग   (D) आश्रम
उत्तर : A
8. “काली घटा का घमंड घटा” उपर्युक्त पंक्ति में कौन-सा अलंकार है ?
(A) यमक   (B) उपमा   (C) उत्प्रेक्षा   (D) रूपक
उत्तर : A
9. “त्रिवेणी” शब्द में कौन-सा समास है ?
(A) कर्मधारय   (B) बहुव्रीहि   (C) द्विगु   (D) द्वन्द्व
उत्तर : C
10. निम्नलिखित विकल्पों में से तत्सम शब्द का चयन कीजिए :
(A) तीखा   (B) अटारी   (C) निकृष्ट   (D) गहरा
उत्तर : C
विज्ञापन

4 of 4
परीक्षा देते अभ्यर्थी। - फोटो : संवाद

यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें