फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CDS Recruitment 2021: क्या आपको पता है CDS की लिखित परीक्षा के बाद होता है SSB, जान लीजिए पूरी बात

सार

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की दूसरी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है जिसके लिए 4 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा चुकी है जोकि अंतिम तारीख 24 अगस्त तक जारी रहेगी। 
विज्ञापन
1 of 5
CDS Exam - फोटो : Amar ujala
अगर आप भी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की कम्बाइन्ड डिफेंस एकेडमी (CDS) भर्ती में आवेदन कर सेना में ऑफिसर बनना चाहते हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी बताएंगे। इसके अलावा सीडीएस भर्ती की लिखित परीक्षा के अलावा होने वाली एसएसबी के बारे में भी विस्तार से बात करेंगे लेकिन उससे पहले उससे पहले आपको बता दें कि यदि आप एक प्रतियोगी छात्र हैं और आपको अपने किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी और रिवीजन करना है तो ऐसे में उन सभी अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे इस फ्री-कोर्स को ज्वॉइन कर लें इस निशुल्क कोर्स की मदद से कोई भी प्रतियोगी स्टूडेंट्स अपनी परीक्षा की पक्की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। 

क्या है आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी 

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की दूसरी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। इसके लिए कोई भी ग्रैजुएट पास उम्मीदवार अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व महिला अभ्यर्थियों को किसी भी तरह का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। इसके लिए 4 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है जोकि अंतिम तारीख 24 अगस्त तक जारी रहेगी। इसके अलावा इस भर्ती के बारे में और अधिक जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। 

आईए जानते हैं एसएसबी का बारे में सम्पूर्ण जानकारी 

आपको बता दें कि यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की सीडीएस परीक्षा के बाद होने वाले SSB इंटरव्यू को उत्तीर्ण करने के लिए 80% मानसिक और 20% शारीरिक मेहनत की आवश्यकता होती हैं| सिलेक्शन बोर्ड आप में OLQs (Officer Like Qualities) की जांच करता है जिसके तहत सेना के लिए उचित व्यक्तित्व, वास्तविक समस्याओं को हल करने की आपकी शैली और जीवन व लक्ष्यों के प्रति आपकी अभिवृत्ति को परखा जाता हैं | SSB इंटरव्यू एक 5-दिवसीय प्रक्रिया हैं | SSB इंटरव्यू की दिवस वार प्रक्रिया निम्न हैं-
विज्ञापन

2 of 5
CDS - फोटो : अमर उजाला

पहला दिन 

सबसे पहले दिन स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाता हैं जिसमें OIR (Officers Intelligence Rating) टेस्ट और PPDT (Picture Perception & Description Test) टेस्ट होता हैं। OIR टेस्ट में, आपको क्वांटिटेटिव एपटीट्युड और वर्बल व नॉन-वर्बल रीजनिंग के 50 प्रश्नों का एक सेट दिया जाता हैं और इसको हल करने के लिए 30 मिनट का समय दिया जाता हैं। इसके बाद PPDT टेस्ट में आपको एक स्थिर चित्र को 30 सेकंड्स के लिए प्रोजेक्टर पर दिखाया जाता हैं जिसे देखकर आपको एक सजीव और विचारशील स्टोरी को लिखना होता हैं।
विज्ञापन

3 of 5
CDS Exam - फोटो : Amar Ujala

दूसरा दिन 

इस दिन आपको साइकोलॉजी टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा। इन टेस्ट में आपको निम्नलिखित टेस्ट्स दिए जायेंगे-
इस टेस्ट में, आपको 11 धुंधली पिक्चर्स को एक-एक करके प्रोजेक्टर पर दिखाया जाएगा और आपको इन पर एक सकारात्मक स्टोरी को लिखना होता हैं। 12वीं पिक्चर की जगह एक खाली स्क्रीन आपको दिखाई जायेगी जिसमे आपको अपना विवरण लिखना होता हैं।
यह उम्मीदवारों की साइकोलॉजी को जानने हेतु प्रयुक्त की जाने वाली प्रोजेक्शन तकनीको में से एक हैं। इसमें आपको इंग्लिश के 60 शब्दों को प्रोजेक्टर पर एक-एक करके दिखाया जाता हैं और आपको इन शब्दों से सम्बंधित सकारात्मक घटनाओं पर अपने शब्दों में एक वाक्य को लिखना होता हैं।
SRT को WAT के बाद आयोजित किया जाता हैं और इन प्रश्नों के उत्तर देने के लिए आपको 10 मिनट का समय दिया जाता हैं। इस टेस्ट में कुल प्रश्नों की संख्या 60 होती हैं और आपको हर स्थिति पर कम से कम 2-3 वाक्यों को लिखना होता हैं।

4 of 5
parade - फोटो : Amar Ujala

तीसरा और चौथा दिन 

इसमें आपके ग्रुप को चर्चा के लिए दो टॉपिक्स दिए जायेंगे। इस टेस्ट के 5 भाग होते हैं।
मॉडल की व्याख्या।
GTO द्वारा निर्देशों का व्याख्यान।
5 मिनट की सेल्फ-रीडिंग।
अगले 10 मिनटो में आपको अपना प्लान लिखना होगा।
अंत में 20 मिनट में आपके ग्रुप को एक कॉमन प्लान बताना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
parade - फोटो : PTI

पांचवा दिन 

यह SSB इंटरव्यू का अंतिम दिन होता हैं। इस दिन आपको पैनल के समक्ष सत्यापन के लिए कांफ्रेंस में बुलाया जाता हैं और इसको सफतापूर्वक पूरा करने के बाद परिणाम को घोषित किया जाता हैं। 

घर बैठे करें सभी एग्जाम की पक्की तैयारी 

अगर आप NDA/NA,CDS, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें