फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPCL Recruitment 2022: फिर शुरू हुई उत्तर प्रदेश की बिजली कंपनियों में भर्ती, जानिए पात्रता और आवेदन का तरीका

Sun, 09 Jan 2022 01:06 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Sarkari Naukri in UP Govt Jobs UPPCL Assistant Engineer Recruitment : उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, यूपीपीसीएल ने सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 113 पदों को भरेगा।
विज्ञापन
1 of 7
UPPCL AE Recruitment 2022
UPPCL AE Recruitment 2022 Notification Released: उत्तर प्रदेश की बिजली कंपनियों में भर्ती प्रक्रिया पुन: शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, यूपीपीसीएल ने सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती बीते साल भी निकली थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, अब पुन: अधिसूचना जारी कर आवेदन मांगे गए हैं। योग्य उम्मीदवार यूपीपीसीएल की आधिकारिक साइट uppcl.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान सरकारी कंपनी में 113 पदों पर नियुक्तियां करेगा।

UPPCL AE Recruitment 11 जनवरी से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने सहायक अभियंता के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक नई अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी, 2022 से शुरू होगी और उम्मीदवार 31 जनवरी, 2022 तक उपरोक्त पदों के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। यूपीपीसीएल का लक्ष्य इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 113 पदों के लिए उम्मीदवारों को नियुक्ति करना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-upenergy.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सहायक अभियंता पद के लिए आवेदन करने से पहले भर्ती अधिसूचना देखें। 
विज्ञापन

2 of 7
UPPCL Assistant Engineer Recruitment 2022 - फोटो : अमर उजाला

यूपीपीसीएल भर्ती 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू : 11 जनवरी, 2022
  • आवेदन विंडो बंद होने की तिथि : 31 जनवरी, 2022
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 31 जनवरी, 2022
  • सहायक अभियंता परीक्षा : फरवरी, 2022
 
उम्मीदवार ध्यान दें कि यूपीपीसीएल सहायक अभियंता भर्ती 2022 परीक्षा की तिथि अभी अस्थायी है। आधिकारिक तौर पर परीक्षा की तिथि में बदलाव किया जा सकता है। इसेी सूचना नियत समय पर अधिसूचना के जरिये दी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 7
UPPCL AE Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

UPPCL AE Trainee Recruitment 2022 रिक्तियों का विवरण

यूपीपीसीएल सहायक अभियंता भर्ती 2022 के अंतर्गत रिक्तियों का विवरण निम्नानुसार है- 
  • कुल पद : 113
  • वेतनमान : 59,500 रुपये प्रति माह (लेवल -10)

पद का नाम: असिस्टेंट इंजीनियर (एई) - इलेक्ट्रिकल (ट्रेनी)
पद की संख्या: 75

पद का नाम: असिस्टेंट इंजीनियर (एई) - इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन (ट्रेनी)
पद की संख्या: 14

पद का नाम: असिस्टेंट इंजीनियर (एई) - कंप्यूटर साइंस (ट्रेनी)
पद की संख्या: 24

4 of 7
UPPCL Recruitment 2022 - फोटो : pexels.com

UPPCL AE Recruitment: श्रेणी-वार पदों का विवरण

पद का नाम अनारक्षित ईडब्ल्यूएस ओबीसी (एनसीएल) अनुसूचित जाति
एई- इलेक्ट्रिकल (ट्रेनी) 24 7 14 30
एई- इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार (ट्रेनी) 8 1 2 3
एई- कंप्यूटर साइंस (ट्रेनी) 12 2 6 4
कुल 44 10 22 37
 
विज्ञापन

5 of 7
सरकारी नौकरी 2022 - फोटो : source

यूपीपीसीएल एई भर्ती 2022 के पात्रता मानदंड

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता 

इलेक्ट्रिकल इंजीनियर : इलेक्ट्रिकल / पावर इंजीनियरिंग में डिग्री या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग / पावर इंजीनियरिंग के साथ मिक्स डिसिप्लिन (वाई "एच) डिग्री।

इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियर : इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग या कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग या कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग या मिक्स डिसिप्लिन (वाई "एच) में डिग्री या फिर इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग या संचार इंजीनियरिंग या दूरसंचार इंजीनियरिंग के साथ संयुक्त डिग्री।

कंप्यूटर साइंस इंजीनियर : कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में डिग्री या कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के साथ मिक्स डिसिप्लिन (y'H) डिग्री।
विज्ञापन

6 of 7
सरकारी नौकरी 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यूपीपीसीएल भर्ती 2022 की आयु सीमा और आवेदन शुल्क

आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2022 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को मानदंडों के अनुसार कुछ छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क 
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस : 1,180 रुपये
एससी / एसटी : 826 रुपये
पीडब्ल्यूडी : 12 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यूपीपीसीएल भर्ती 2022

यूपीपीसीएल भर्ती 2022 आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • स्कैन फोटो
  • स्कैन हस्ताक्षर
  • एनओसी (यूपी सरकार के कर्मचारियों के लिए)
 

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के दौर में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 जनवरी से 31 जनवरी, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट- upenergy.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPPCL Assistant Engineer Recruitment 2022 आधिकारिक भर्ती अधिसूचना

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें