DSE Odisha Teacher Recruitment 2022
- फोटो : Social Media
DSE Odisha Teacher Recruitment 2022: ओडिशा डीएसई में निकलीं 11,403 पदों पर भर्तियां
ओडिशा के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय(डीएसई) की तरफ से कुल 11,403 पदों पर शिक्षकों की भर्तियां निकलीं हैं। डीएसई की तरफ से अनुबंध पर प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक(टीजीटी) (आर्ट्स व साइंस), हिंदी शिक्षक, संस्कृत शिक्षक, तेलुगु शिक्षक और शारीरिक शिक्षा शिक्षक के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 3 जनवरी,2022 से हो रही है और आखिरी तारीख 31 जनवरी,2022 तक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dseodisha.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।