फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPCL JE Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश की बिजली कंपनी में निकली जेई भर्ती, डिप्लोमा धारी फटाफट करें आवेदन

Fri, 11 Mar 2022 11:31 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPCL JE Recruitment 2022: आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाना चाहिए। वेबसाइट पर उल्लेखित दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।
विज्ञापन
1 of 5
UPPCL JE Recruitment 2022
UPPCL JE Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश सरकार की बिजली कंपनी में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूपीपीसीएल यानी उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने कनिष्ठ अभियंता (ट्रेनी) सिविल के पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस निमित्त आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल, 2022 है। सभी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 25 मार्च से 18 अप्रैल, 2022 तक upenergy.in पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। फटाफट यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान सरकारी कंपनी में 25 पदों पर नियुक्तियां करने के लिए हो रही है।
 
विज्ञापन

2 of 5
UPPCL JE Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

यूपीपीसीएल जेई भर्ती आवेदन एवं चयन प्रक्रिया

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाना चाहिए। वेबसाइट पर उल्लेखित दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। यूपीपीसीएल जूनियर इंजीनियर सिविल प्रशिक्षु भर्ती 2022 के तहत उम्मीदवारों का चयन एक ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। 
 

यूपीपीसीएल जेई ट्रेनी भर्ती 2022 पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या सिविल इंजीनियरिंग के साथ मिक्स्ड डिसिप्लिन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु सीमा एक जनवरी, 2022 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं हो और अधिकतम 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

3 of 5
Jobs in UP

UPPCL JE भर्ती 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 25 मार्च, 2022
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 18 अप्रैल, 2022
  • एसबीआई चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 20 अप्रैल, 2022
  • ऑनलाइन परीक्षा : मई 2022

4 of 5
government jobs in up
यूपीपीसीएल भर्ती की रिक्तियों का विवरण
  • पद का नाम : जूनियर इंजीनियर जेई (प्रशिक्षु) सिविल
  • पदों की संख्या : 25 पद
  • संभावित वेतनमान : सातवें वेतन आयोग के अनुसार, मैट्रिक्स लेवल-7 के तहत 44,900/- रुपये प्रति माह
 

यूपीपीसीएल जेई ट्रेनी भर्ती 2022 आवेदन शुल्क

  1. सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : रुपये 1180/-
  2. एससी, एसटीवर्ग के उम्मीदवारों के लिए : रुपये 826/-
  3. यूपी के अलावा अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : रुपये 1180/-
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Govt Jobs in UP

UPPCL JE Recruitment  श्रेणी-वार रिक्तियों का विवरण

  • सामान्य - 10
  • ओबीसी - 07
  • ईडब्ल्यूएस - 02
  • अनुसूचित जाति - 06
  • कुल पद - 25

खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें