फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Constable Recruitment 2022: इस भर्ती में किन विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न और क्या इसमें लागू होगी नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था, जानें यहाँ

सार

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल तथा तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य में लागू आचार संहिता खत्म होने के बाद बोर्ड इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है।
विज्ञापन
1 of 4
UP Police - फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य में लागू आचार संहिता खत्म होने के बाद बोर्ड इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। इस भर्ती के जरिये कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जाएगी। राज्य में 2018 के बाद से कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती नहीं हुई है, इसलिए इस भर्ती को लेकर राज्य के युवा काफी उत्सुक हैं। यह उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य में होने जा रही कॉन्स्टेबल की इस भर्ती में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इसलिए आपको इसमें सफलता हासिल करने के लिए आज से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। आप इस भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police EBooks- Download PDF से जुड़ सकते हैं और बाकी बचे समय में इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
उत्तर प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया

किन विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न :

कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से किन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे, इसकी जानकारी तो नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। हालांकि, कॉन्स्टेबल की पिछली भर्ती में अभ्यर्थियों से सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, न्यूमेरिकल एंड मेंटल एबिलिटी तथा मेंटल एप्टीट्यूड, आईक्यू एंड रीजनिंग एबिलिटी से प्रश्न पूछे गए थे। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि कॉन्स्टेबल की वर्तमान भर्ती में भी अभ्यर्थियों से इन्हीं विषयो से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

क्या लागू होगी नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था :

उत्तर प्रदेश में इस भर्ती से पहले आयोजित होने वाली कॉन्स्टेबल भर्तियों में अगर परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट्स में या एक से अधिक दिन में कराई जाती थी तो इनमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाती थी। इसलिए अगर वर्तमान कॉन्स्टेबल भर्ती में भी परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में या एक से अधिक दिन में आयोजित होती है तो इसमें भी नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में पूरी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी, जो कि जल्द ही UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन

4 of 4
up police - फोटो : @ghaziabadpolice

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें