फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरियां : 8वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए टॉप पांच भर्तियां, मिलेगी लाखों तक की सैलरी

Thu, 27 May 2021 01:29 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

इन भर्तियों में केंद्र सरकार के मंत्रालय, एनटीपीसी, जीवन बीमा निगम के उपक्रम, रेल मंत्रालय के उपक्रमों और शिक्षा एवं आंगनबाड़ी स्तर की नौकरियों की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
1 of 6
नौकरियां - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के इस भयावह दौर में नौकरी की अहमियत सबको अच्छे से समझ आ गई है। सबकी पहली ख्वाहिश सरकारी नौकरी पाने की होती है। किसी बात का इंतजार है तो वह है वक्त पर सही और सटीक जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलने का। यहां अमर उजाला डॉट कॉम पर हम आपको इस खबर में 05 बड़ी सरकारी नौकरियों और भर्ती परीक्षाओं के बारे में बताने वाले हैं, जहां लाखों तक की सैलरी मिलेगी।
इनमें से कई के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी तो कुछ के लिए आवेदन जल्द प्रारंभ होने वाले हैं। वहीं, कुछ ऐसी हैं जिनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी नजदीक आ गई है। इन भर्तियों में केंद्र सरकार के मंत्रालय, एनटीपीसी, जीवन बीमा निगम के उपक्रम, रेल मंत्रालय के उपक्रमों और शिक्षा एवं आंगनबाड़ी स्तर की नौकरियों की जानकारी दी गई है।
इनमें कुछ ऐसी हैं जहां आठवीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं तो कुछ ऐसी हैं जिनमें स्नातक पास होना भी जरूरी है। तो फिर देर किस बात की तुरंत आगे कि स्लाइड पढ़ें और अपने योग्यता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ सरकारी नौकरियों के लिए आज ही आवेदन करें ...  
विज्ञापन

2 of 6
एनटीपीसी भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
एनटीपीसी भर्ती : 300 पदों के लिए निकाली रिक्तियां 
सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। भारत सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में बड़े स्तर पर भर्ती शुरू हो गई है। ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन यानी एनटीपीसी की ओर से कार्यकारी प्रशिक्षुओं के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके तहत इंजीनियरिंग क्षेत्र के युवाओं को एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। एनटीपीसी लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 280 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यहां एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती गेट 2021 स्कोर के जरिए की जाएगी। एनटीपीसी भर्ती की पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरणों के लिए यहां क्लिक करें।  
 
विज्ञापन

3 of 6
सरकारी नौकरियां, जहां मिलेगी लाखों की सैलरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वित्त मंत्रालय : मिल रहीं 24 लाख रुपये वेतन वाली नौकरियां 
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में 24 लाख रुपये तक के सालाना पैकेज पर नौकरियां मिल रहीं हैं। दरअसल, मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस ने रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार और रिकवरी ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।वित्त मंत्रालय में रिक्त 53 पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
आवेदन के लिए 07 जून, 2021 अंतिम तिथि है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट finmin.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, वेतन आदि के लिए उम्मीदवार यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

4 of 6
रेलवे में बंपर भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics
रेलवे में 3591 पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका
रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। पश्चिमी रेलवे, मुंबई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर अप्रेंटिस के 3591 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अधिसूचना के मुताबिक 25 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन पदों पर 60 हजार रुपये तक की तनख्वाह मिलेगी।
इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, रतलाम सहित 13 डिवीजन में इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर आदि के पदों पर की जाएगी। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी यहां क्लिक कर सकते हैं।   
 
विज्ञापन

5 of 6
नौकरियां - फोटो : अमर उजाला
महिला और बाल विकास विभाग में सीधे मिल रही हैं नौकरियां 
महिला और बाल विकास विभाग (WCD) कर्नाटक सरकार के तहत चामराजनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायक के पदों पद भर्ती शुरू हुई है। महिला और बाल विकास विभाग ने इस सीधी भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार महिला और बाल विकास विभाग (WCD), चामराजनगर के इन पदों के आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मई कर दी गई है।  इस भर्ती के लिए कुल पदों की संख्या 223 है। इसमें आठवीं से लेकर 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, वेतन आदि के लिए उम्मीदवार यहां क्लिक कर सकते हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एलआईसी में नौकरी का मौका
एलआईसी में नौकरी का मौका : नौ लाख रुपये तक की शानदार सैलरी 
लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन यानी जीवन बीमा निगम (LIC) के उपक्रम एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LICHFL) में कई पदों पर भर्ती निकाली है। एलआईसी एचएफएल भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवार नौ लाख रुपये सालाना के वेतन पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत एलआईसी एचएफएल में रिक्त एसोसिएट ऑफिसर्स के छह पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। 
एलआईसी एचएफएल में रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 24 मई, 2021 से हो गई है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन के लिए आखिरी तारीख 07 जून, 2021 तय की गई है।  इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सोशल वर्क या रूरल मैनेजमेंट में न्यूनतम 55 फीसदी मार्क्स के साथ मास्टर डिग्री का होना जरूरी है। बता दें कि इस नौकरी के लिए कार्यस्थल दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, भोपाल, मुंबई रहेंगे। भर्ती की पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरणों के लिए यहां क्लिक करें।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें