SSC GD Constable Recruitment 2021: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से इस वर्ष होने वाली GD कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती का आधिकारिक आवेदन लिंक मंगलवार, 31 अगस्त, 2021 को बंद हो जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक एसएससी जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आज ही अपना आवेदन फॉर्म तुरंत जमा करें। इस साल कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 25,271 पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख 31 अगस्त, 2021 रखी गई है।
एसएससी की ओर से की जा रही इस भर्ती के तहत आवेदक उम्मीदवारों को केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों - सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), असम राइफल्स (AR), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) में नियुक्तियां दी जाएंगी।
महत्वपूर्ण जानकारी
- आवेदन के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी
- आयु सीमा : 01 अगस्त, 2021 को न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 23 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)
- आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ : 17 जुलाई, 2021
- आवेदन की अंतिम तिथि : 31 अगस्त, 2021
- वेतनमान : वेतन स्तर-3 (21,700 - 69,100 रुपये)