फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Delhi Police SI Result : दिल्ली पुलिस एसआई भर्ती रिजल्ट जारी, अब होगी शारीरिक परीक्षा

Sat, 27 Feb 2021 11:55 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दिल्ली पुलिस - फोटो : Social Media
SSC CPO Delhi Police SI Paper 1 2021 result released: कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी की ओर से दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2020 के पेपर-1 का परिणाम शुक्रवार, 26 फरवरी, 2021 को जारी कर दिया गया है। देश की राजधानी की पुलिस यानी दिल्ली पुलिस में शामिल होने का अलग ही गौरव होता है। पुलिस भर्ती की इच्छा रखने वाले किसी भी युवा के लिए यह गर्व की बात होती है कि उसका चयन दिल्ली पुलिस में हो जाए। अगर चयन भी सब इंस्पेक्टर के पद पर होता है तो यह सोने पर सुहागा होता है। जिन उम्मीदवारों ने 2020 में एसएससी की ओर से आयोजित दिल्ली पुलिस की एसआई भर्ती परीक्षा 2020 के पेपर-1 में भाग लिया था, उनका परीक्षा परिणाम शुक्रवार, 26 फरवरी, 2021 को जारी हो गया है। 

कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ परीक्षा-2020 के परिणाम 26 फरवरी, 2021 को जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार एसएससी एसआई-2020 पेपर-1 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर देख सकते हैं। हालांकि, रिजल्ट एसएससी की वेबसाइट पर तीन मार्च को अपलोड किए जाएंगे। रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए 24  मार्च तक का समय मिलेगा। रिजल्ट घोषणा और कट ऑफ देखने के लिए सीधा लिंक भी  दिया गया है।  रिजल्ट घोषणा और कट ऑफ देखने के लिए सीधा लिंक। भर्ती परीक्षा के आगे के चरणों की जानकारी पाने के लिए अगली स्लाइड देखें। 
विज्ञापन

2 of 4
delhi police - फोटो : अमर उजाला
जो अभ्यर्थी यह परीक्षा पास कर चुके हैं वे अब शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक सहनशीलता परीक्षा (पीईटी) देने के लिए तैयार रहें। इन परीक्षाओं के उन्हें जल्द सूचना दी जाएगी। फाइनल आसंर की 05 मार्च को अपलोड की जाएगी। एक महीने की अवधि के लिए आयोग की वेबसाइट पर मौजूद रहेगी। बता दें कि एसएसी की ओर से यह भर्ती अभियान दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी और आईटीबीपी में उप निरीक्षक यानी एसआई या सब इंस्पेक्टर स्तर के 1564 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित किया गया था। एसएससी दिल्ली पुलिस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों में सब इंस्पेक्टर के तौर पर नियुक्त किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
JOB DELHI POLICE
उल्लेखनीय है कि उम्मीदवारों को पेपर-1 और पेपर-2 में उनके द्वारा प्राप्त कुल अंकों के आधार पर चुना जाएगा। अंतिम चयन योग्यता सूची और शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। दिल्ली पुलिस की एसआई भर्ती परीक्षा 2020 का पेपर-1 बीते साल 23 नवंबर से 25 नवंबर, 2020 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा की उत्तर कुंजी 21 दिसंबर, 2020 को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। एसएससी ने 24 दिसंबर, 2020 तक एसएससी एसआई उत्तर कुंजी 2020 के लिए आपत्तियां आमंत्रित की थीं। एसएससी की ओर से भर्ती परीक्षा के पहले चरण में सीबीटी मोड आधारित परीक्षा ऑनलाइन परीक्षा ली थी। इसका परिणाम 26 फरवरी को जारी कर दिया है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
delhi police - फोटो : अमर उजाला
ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट 
  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एसएससी एसआई 2020 पेपर-1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर / पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और अन्य विवरण लिखें।
  • एसएससी एसआई 2020 पेपर-1 परिणाम 2020 आपकी स्क्रीन पर दिखेगा। 
  • इस परिणाम डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेकर रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें