राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने कृषि पर्यवेक्षक के पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक यह भर्ती कुल 882 पदों हेतु निकली है। जिसमें 842 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र और 40 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित किए गए हैं। 16 फरवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।