फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस विभाग में हो रही हैं बंपर भतियां, 5000 पदों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

Tue, 21 Jan 2020 03:19 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Rajasthan Police Recruitment - फोटो : amar ujala
Rajasthan Police Constable Recruitment 2020 : राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती हो रही हैं। युवाओं के लिए यह बहुत अच्छा मौका है। जो उम्मीदवार आवेदन करने से चूक गए हैं, उन्हें एक और मौका दिया जा रहा है। राजस्थान पुलिस द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार अब आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 फरवरी 2020 तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2020 थी। इन पदों पर उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
विज्ञापन

2 of 6
शैक्षिक योग्यताः
जिला पुलिस : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
आरएसी / एमबीसी बटालियन : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।

आयु सीमाः
आवेदकों की आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है।
विज्ञापन

3 of 6
परीक्षा शुल्क :
  • सामान्य, आर्थिक पिछड़ा, अन्य पिछड़ा वर्ग, एमबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये 
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सहरिया वर्ग (केवल राजस्थान राज्य के मूल निवासी हेतु) 350 रुपये
  • सामान्य, आर्थिक पिछड़ा, अन्य पिछड़ा वर्ग, एमबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए (जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम है) 350 रुपये
  • अन्य राज्याें के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क देय होंगे।

4 of 6
पदों का विवरण :
पदों का नाम :                        
कॉन्स्टेबल सामान्य और कॉन्स्टेबल चालक          

पदों की संख्या : 5000 पद          
महत्वपूर्ण तिथियां :
  • आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 04 दिसंबर, 2019
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 10 फरवरी, 2020
विज्ञापन

5 of 6
आवेदन प्रक्रियाः
उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड कर समस्त जानकारियों से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें।

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : विद्युत सहायक के पदों पर हो रही हैं भर्तियां, अब भी है आवेदन करने का एक मौका
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2020 LIVE : प्रतियोगी परीक्षा की कर रहे हैं तैयारी, तो यहां करें आवेदन

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  
नाेटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।   
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।   

ये भी पढ़ें : 10वीं पास के लिए हाईकोर्ट में निकली नियुक्तियां, जल्द करें आवेदन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें