फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं पास के लिए NCL में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, 03 अगस्त से शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया

Fri, 17 Jul 2020 02:16 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
NLC Recruitment 2020: नॉर्दर्न कोल्फील्ड्स लिमिटेड (NCL) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करने से पहले अधिसूचना में दी गई सभी निर्देशों और शर्तों को सावधानीपूर्वक पढ़ें। सभी पात्रता मानदंड और भर्ती प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक से प्राप्त कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
विज्ञापन

2 of 5
पदों का विवरण :
पदों की नाम :                                पदों की संख्या :

सहायक फोरमैन और तकनीशियन         512 पद

महत्वपू्र्ण तिथि :
  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 10 जुलाई, 2020
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रारंभिक तिथि : 03 अगस्त, 2020 
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि : 25 अगस्त, 2020 
विज्ञापन

3 of 5
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं और संबंधित ट्रेड से डिप्लोमा/आईटीआई पदों के अनुसार होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें।

आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।  

4 of 5
ऐसे करें आवेदन :
उम्मीदवार संबंधित अधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

चयन प्रक्रिया :
इन पदों नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें