पर्यटन के मशहूर देश के तटीय राज्य गोवा में सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आ गया है। गोवा में बड़े स्तर सरकारी भर्ती निकली है। यह भर्ती राज्य के सहकारिता विभाग में निकली है। राज्य सहकारिता विभाग में करीब 77 पदों पर भर्ती निकली है। इसकी भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी यहां आपको दी जा रही है।
अमर उजाला डॉट कॉम पर आपको आधिकारिक भर्ती अधिसूचना, भर्ती की आवेदन प्रक्रिया, पदों का विस्तृत विवरण, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, संभावित वेतनमान और भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों आदि की जानकारी दी जा रही है। गोवा सहकारिता विभाग ने कई पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित की है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार गोवा सहकारिता विभाग के इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 अप्रैल, 2021 है।